विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सार्क सम्मेलन आज से, राजनाथ लेंगे हिस्सा

By Edited By:
Published: Wed, 17 Sep 2014 05:32 AM (IST)Updated: Wed, 17 Sep 2014 05:31 AM (IST)

दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन यानी सार्क देशों के गृह मंत्रियों की तीन दिवसीय बैठक बुधवार से काठमांडू में शुरू ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन यानी सार्क देशों के गृह मंत्रियों की तीन दिवसीय बैठक बुधवार से काठमांडू में शुरू हो रही है। 17 से 19 सितंबर तक चलने वाली इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह हिस्सा लेंगे।

बैठक में आतंकवाद, समुद्री सुरक्षा, पाइरेसी, ड्रग व मादक पदार्थो की तस्करी के अलावा साइबर क्राइम और मानव तस्करी जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

गौरतलब है कि सार्क देशों का यह छठा सम्मेलन है, जिसमें भारत के अलावा नेपाल, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, पाकिस्तान और श्रीलंका सदस्य देश हैं। सार्क का पिछला सम्मेलन 2012 में मालदीव में आयोजित किया गया था।

पढ़ें: पाक ने नहीं होगी कोई बातचीत

पढ़ें: सार्क कुनबे को नए सिरे बांधने में जुटे मोदी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।