विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नक्सलियों ने पुलिस जीप उड़ाई, आठ शहीद

By Edited By:
Published: Tue, 03 Dec 2013 06:57 PM (IST)Updated: Tue, 03 Dec 2013 11:48 PM (IST)

बिहार में चार दिन के भीतर दूसरी वारदात करते हुए नक्सलियों ने मंगलवार को बारूदी सुरंग में विस्फोट कर पुलिस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। बिहार में चार दिन के भीतर दूसरी वारदात करते हुए नक्सलियों ने मंगलवार को बारूदी सुरंग में विस्फोट कर पुलिस जीप उड़ा दी। धमाके में टंडवा थानाध्यक्ष, स्पेशल ऑक्जिलरी पुलिस (सैप) व चालक शहीद आठ जवान हो गए। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि सड़क पर पांच फीट गहरा गड्ढा बन गया और जवानों के शव दो सौ फुट दूर तक जा गिरे।

पढ़ें: ट्रेन पर नक्सली हमला, तीन जवान शहीद

पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि नक्सल प्रभावित औरंगाबाद जिले के नवीनगर में आयोजित पुलिस निरीक्षकों की बैठक में शामिल होकर सभी वापस लौट रहे थे। शाम 4:30 बजे उत्तरी कोल नहर के पास नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर उनकी जीप उड़ा दी।

पढ़ें: सीआरपीएफ के हटते सक्रिय हो सकते हैं नक्सली

वाहन पर सवार गया के चंदौसी निवासी थानाध्यक्ष अजय कुमार, छपरा निवासी सैप जवान शिवजी राय, यहीं के डेरनी थाना निवासी हरि नारायण सिंह, पूर्णिया के अशोक कुमार मेहता, सहरसा के मधुकांत झा, पटना के पालीगंज निवासी संजय कुमार, गाजीपुर, उप्र निवासी संजय कुशवाहा और चालक सुरेंद्र यादव देव शहीद हो गए।

पुलिस ने घटनास्थल से एक जिंदा बम बरामद किया है। एसपी व अन्य अधिकारी सीआरपीएफ एवं जिला पुलिस बल के साथ कैंप किए हुए हैं। गत शनिवार को नक्सलियों ने जमुई में दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस पर हमला बोल स्कॉट पार्टी के तीन जवानों की हत्या कर दी थी।

साथियों की हत्या का लिया बदला : मानस

नक्सली वारदात की जिम्मेदारी भाकपा माओवादी नक्सलियों ने ली है। संगठन के बिहार रीजनल कमेटी के प्रवक्ता मानस ने बताया कि झारखंड के लकड़बंधा जंगल में पुलिस मुठभेड़ के दौरान मारे गए 10 साथियों का बदला लिया गया है।

घटना को पीएलजीए (मारक दस्ता) ने अंजाम दिया है। प्रवक्ता के अनुसार पुलिस जीप पर हमले के बाद हथियार लूटने की योजना थी लेकिन विस्फोट की आवाज इतनी तेज हो गई कि दस्ते को हटना पड़ा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर