Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जनता की खुशी के लिए जूझ रही भाजपा: मोदी

    By Edited By:
    Updated: Sat, 03 May 2014 09:19 PM (IST)

    देहरादून [जागरण ब्यूरो]। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया व राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कह ...और पढ़ें

    Hero Image

    देहरादून [जागरण ब्यूरो]। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया व राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि मां-बेटे की सरकार कुर्सी बचाने के लिए चुनाव लड़ रही है, जबकि भाजपा आम जनता के चेहरे पर खुशी लाने की लड़ाई लड़ रही है। जनता ने 60 साल तक शासक चुने। अब 60 महीने एक सेवक को मिलने चाहिए। आपदा पुनर्निर्माण कार्यो में देरी के लिए राज्य की कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए कहा कि हिंदुस्तान में विफलता का नमूना देखना है, तो वह उत्तराखंड की सरकार है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रचार अभियान के अंतिम दौर में उत्तराखंड पहुंचे नरेंद्र मोदी ने चार जनसभाएं कीं। इनमें उन्होंने आपदा, रोजगार, पर्यटन, विकास, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे उठा उत्तराखंड का मर्म छूने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि दस साल में संप्रग के भ्रष्टाचार ने देश को तबाह किया। मोदी ने कहा कि दिल्ली में मां-बेटे व उत्तराखंड में पति-पत्नी की सरकार के पाप का घड़ा भर चुका है। अब जनता इन्हें झेलने को तैयार नहीं।

    मां-बेटे सपा, बसपा, जदयू किसी की भी मदद ले लें, उनकी विदाई तय है। जनता से सवाल-जवाब के अंदाज में मोदी ने पूछा कि लूटा हुआ माल (कालाधन) वापस लाना है, लुटेरों को हटाना है, जनता ने जब हां में जवाब दिया, तो मोदी यह भरोसा दिलाने से नहीं चूके कि यह काम वे शिद्दत से करेंगे।

    कांग्रेस का धोखा पत्र

    मोदी ने कहा कि वर्ष 2009 में कांग्रेस ने धोखा पत्र (घोषणा पत्र) में पांच साल में 10 करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था, मगर वादा तोड़ दिया। जनता को अब उस पार्टी से नाता तोड़ना चाहिए। दस साल में सिर्फ 1.5 करोड़ को ही रोजगार मिला, जबकि अटल सरकार ने पांच साल में 6.5 करोड़ लोगों को रोजगार दिया था।

    कांग्रेसशासित राज्यों में महिला अपमान

    मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार के आंकड़े बताते हैं कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों के मामले में पहले दस राज्यों में सात कांग्रेसशासित व तीन संप्रग के घटक दलों की सरकार वाले प्रदेश हैं। इन दस राज्यों में कोई भाजपा शासित राज्य नहीं।

    विकास ही समस्याओं का समाधान

    मोदी ने कहा कि विकास ही समस्याओं का समाधान है। कांग्रेस की जातिवादी, संप्रदायवाद, भाई-भतीजावाद की राजनीति सिर्फ घर भरने के लिए है। आम आदमी व देश का भला सिर्फ विकास से ही मुमकिन है। हर राज्य की अलग-अलग जरूरत व स्थिति के अध्ययन के बिना विकास नहीं हो सकता।

    राहुल के बयान पर पलटवार

    गुस्से की सियासत वाले राहुल के बयान पर पलटवार करते हुए मोदी ने कहा कि राजीव गांधी कांग्रेस महासचिव रहते हुए हैदराबाद गए थे, तो वहां एयरपोर्ट पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री का अपमान किया गया। राहुल कैबिनेट के फैसले की प्रतियां फाड़ प्रधानमंत्री को नॉनसेंस कहते हैं, क्या यह गुस्से की राजनीति नहीं है। सोनिया गांधी जब कांग्रेस पर कब्जा करना चाहती थीं, तो तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सीताराम केसरी को कांग्रेस दफ्तर से बाहर फेंक दिया गया।

    पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिंह रावत के निधन पर उनके पार्थिव शरीर को कांग्रेस कार्यालय में नहीं आने दिया गया। यह किस तरह की राजनीति के उदाहरण हैं।

    पढ़ें: जदयू ने किया केजरीवाल को समर्थन देने से इन्कार

    तस्वीरों में देखें: नामो की चुनावी रैली