विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री नारायण राणे ने दिया इस्तीफा

By Edited By:
Published: Mon, 21 Jul 2014 01:19 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 21 Jul 2014 02:26 PM (GMT+05:30)

महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री नारायण राणे ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राणे ने मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण से मिलकर उन्हें इस्तीफा सौंपा। हालांकि मुख्यमंत्री ने उनका इस्तीफा स्वीकार करने से इन्कार कर दिया। मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के खिलाफ काफी दिनों से बागी तेवर अपनाए राणे आज सीएम आवास पर जाकर उनसे मिले और अपना इस्तीफा सौंप दिया।

News Article Hero Image

मुंबई। महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री नारायण राणे ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राणे ने मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण से मिलकर उन्हें इस्तीफा सौंपा। हालांकि मुख्यमंत्री ने उनका इस्तीफा स्वीकार करने से इन्कार कर दिया।

मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के खिलाफ काफी दिनों से बागी तेवर अपनाए राणे आज सीएम आवास पर जाकर उनसे मिले और अपना इस्तीफा सौंप दिया। आज दोपहर तीन बजे संवाददाता सम्मेलन कर राणे अपने आगे की रणनीति का खुलासा करेंगे।

गौरतलब है कि राणे कांग्रेस में शामिल होने से पहले शिवसेना-भाजपा गठबंधन की सरकार में मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।

असम में शिक्षा मंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने इस्तीफा दिया

गुवाहाटी। कांग्रेस के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं। आज कांग्रेस को महाराष्ट्र और असम में दो बड़े झटके लगे। महाराष्ट्र में जहां उद्योग मंत्री नारायण राणे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया वहीं असम में गोगोई सरकार में शिक्षा मंत्री व पार्टी में बागियों के नेता हिमंता विश्व शर्मा ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया। शर्मा ने राज्यपाल जेबी पटनायक को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

पढ़ें: चुनावी राज्यों में बगावती सुर पर कांग्रेस सख्त

पढ़ें: महाराष्ट्र में मराठों को मिल सकता है 20 फीसद आरक्षण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।