विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चुनावी राज्यों में बगावती सुर पर कांग्रेस सख्त

By Edited By:
Published: Thu, 03 Jul 2014 09:11 AM (IST)Updated: Thu, 03 Jul 2014 09:15 AM (IST)

लोकसभा चुनावों में करारी शिकस्त के बाद विधानसभा चुनावों में साख बचाने की तैयारी कर रही कांग्रेस ने बगावत पर सख्ती के संकेत दिए हैं। महाराष्ट्र और हरियाणा में मुख्यमंत्री को बदलने के लिए बढ़ रहे दबाव के बीच कांग्रेस ने स्पष्ट कर दिया है कि चुनावी राज्यों के मुख्यमंत्री नहीं बदले जाएंगे। हरियाणा, महाराष्ट

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जगरण ब्यूरो। लोकसभा चुनावों में करारी शिकस्त के बाद विधानसभा चुनावों में साख बचाने की तैयारी कर रही कांग्रेस ने बगावत पर सख्ती के संकेत दिए हैं। महाराष्ट्र और हरियाणा में मुख्यमंत्री को बदलने के लिए बढ़ रहे दबाव के बीच कांग्रेस ने स्पष्ट कर दिया है कि चुनावी राज्यों के मुख्यमंत्री नहीं बदले जाएंगे।

हरियाणा, महाराष्ट्र और जम्मू कश्मीर में पार्टी में आंतरिक विरोध और सहयोगियों के साथ चल रहे राजनीतिक उठापटक के बीच कांग्रेस ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी जल्द ही महाराष्ट्र हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में पर्यवेक्षक भेजेगी। इसके साथ ही इन राज्यों में प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। हरियाणा और महाराष्ट्र में बगावती सुरों पर कांग्रेस आलाकमान ने स्पष्ट कर दिया है कि विरोध कर रहे लोग गुटबाजी बंद कर दें नहीं तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस ने महाराष्ट्र और जम्मू कश्मीर में सहयोगियों के दबाव के आगे झुकने से इन्कार करते हुए अकेले चुनावों में जाने तक की बात कह दी है।

हरियाणा में राज्य के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा से नाराज चल रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता चौधरी वीरेंद्र सिंह ने बुधवार शाम कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक सिंह को सार्वजनिक बयानबाजी बंद करने की ताकीद दी गई है। पार्टी ने ऐसे संकेत महाराष्ट्र इकाई को भी दिए हैं। पार्टी ने इन राज्यों में मौजूद मुख्यमंत्रियों के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात कहते हुए नाराज नेताओं को पार्टी हित में एक होकर चुनाव लड़ने की बात कही है। हालांकि, महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को बदलने को लेकर पार्टी से ज्यादा दबाव शरद पवार की राकांपा का था। राकांपा की राजनीतिक महत्वाकांक्षा और राजनीतिक दखल से नाराज प्रदेश के कई नेताओं ने एंटनी कमेटी के सामने पार्टी के चुनाव में अकेले जाने की वकालत की थी। उनका तर्क था कि माहौल को देखते हुए जीतने की क्षीण संभावनाओं के बीच अगर पार्टी चुनावों में जाएगी तो राज्य में पार्टी को खड़ा करने में मदद मिलेगी।

पढ़ें: हम हर तरह की जासूसी की निंदा करते हैं: कांग्रेस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।