यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
महाराष्ट्र में मराठों को मिल सकता है 20 फीसद आरक्षण
महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार ने यहां पर मराठी कार्ड खेलने का फैसला लगभग कर लिया है। केबिनेट मंत्री नारायण राणे के मुताबिक आज हुई केबिनेट की बैठक में महाराष्ट्र में मराठों को बीस फीसद आरक्षण देने पर विचार किया गया। इसके अलावा इस बैठक में आंतरिक सुरक्षा पर भी चर्चा हुई। रा

मुंबई। महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार ने यहां पर मराठी कार्ड खेलने का फैसला लगभग कर लिया है। केबिनेट मंत्री नारायण राणे के मुताबिक आज हुई केबिनेट की बैठक में महाराष्ट्र में मराठों को बीस फीसद आरक्षण देने पर विचार किया गया। इसके अलावा इस बैठक में आंतरिक सुरक्षा पर भी चर्चा हुई। राणे के मुताबिक मराठों को आरक्षण देने के विषय पर अंतिम फैसला 21 जून तक लिया जा सकता है। मराठों को यह आरक्षण शिक्षा और रोजगार में दिया जाएगा।
गौरतलब है कि लोकसभा में करारी हार से सबक लेते हुए राज्य की कांग्रेस-एनसीपी सरकार कोई कोताही नहीं बरतना चाहती है। इसके लिए वह अब राज्य में मराठा कार्ड खेलने से पीछे हटती दिखाई नहीं दे रही है। विधानसभा चुनाव से पहले वह अपने को यहां पर मजबूत स्थिति में कर लेना चाहती है।