विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी देश के नए अटॉर्नी जनरल नियुक्त

By Edited By:
Published: Thu, 12 Jun 2014 03:05 PM (IST)Updated: Thu, 12 Jun 2014 03:25 PM (IST)

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी को देश का नया अटॉर्नी जनरल नियुक्त किया गया है। सरकार की ओर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी को देश का नया अटॉर्नी जनरल नियुक्त किया गया है। सरकार की ओर से गुरुवार को उनकी नियुक्ति का औपचारिक ऐलान किया गया। रोहतगी वाहनवती की जगह लेंगे।

मुकुल रोहतगी इससे पहले अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में सुप्रीम कोर्ट में भारत सरकार के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल रह चुके हैं। उन्होंने गुजरात दंगों और फर्जी मुठभेड़ के मुकदमों में गुजरात सरकार की पैरवी की है। इसके अलावा इटली के नौसैनिकों के खिलाफ चल रहे मुकदमे में रोहतगी इटली सरकार की पैरवी कर चुके हैं।

रोहतगी ने अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार के मुकदमों को कम करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि अच्छे विधि अधिकारियों की नियुक्ति और सभी के मिलकर काम करने से निश्चित तौर पर सरकारी मुकदमों का बोझ कम करने में मदद मिलेगी।

पढ़ें : कीर्ति चक्र से सम्मानित एके डोभाल बने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार