विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शोपियां व पुलवामा में भड़की हिंसा, एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Thu, 13 Oct 2016 08:39 PM (IST)Updated: Fri, 14 Oct 2016 02:32 AM (IST)

पूरी वादी में अलगाववादियों के आह्वान पर बंद के चलते लगातार 97वें दिन भी सामान्य जनजीवन ठप रहा।

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, जम्मू। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के पांच थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू सीमित रहा। पूरी वादी में अलगाववादियों के आह्वान पर बंद के चलते लगातार 97वें दिन भी सामान्य जनजीवन ठप रहा। इसी बीच, शोपियां व पुलवामा में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई हिसक झड़पों में एक दर्जन लोग जख्मी हो गए।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सुबह शोपियां के चित्रीगाम में उस समय हिसा भड़की जब तहरीक-ए-हुर्रियत के स्थानीय नेता मुहम्मद युसफ फलाही को पकड़ने के लिए पुलिस दल पहुंचा।

पढ़ेंः NIA का दावा, कश्मीर में अशांति का फायदा उठाना चाहता था आतंकी बहादुर अली

उग्र भीड़ आजादी समर्थक नारेबाजी कर पुलिस पर पथराव करने लगी। देखते ही देखते हिसक झड़पें शुरू हो गई। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।

पुलवामा के रोहमू इलाकों में पाकिस्तान जिंदाबाद नारेबाजी कर रही भीड़ ने सुरक्षाबलों पर पथराव किया। भीड़ कोखदेड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने लाठीचार्ज किया। पुलिस ने झड़पों में घायल होने वालों की सही संख्या की पुष्टि नहीं की है। सूत्रों ने एक दर्जन से ज्यादा लोगों के जख्मी होने का दावा किया है।

पढ़ेंः गिरफ्तारी से बचने के लिए अंडरग्राउंड हुए पत्थरबाज