विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

120 दिन में ही उतर गया मोदी का नशा : अजित सिंह

By Edited By:
Published: Mon, 22 Sep 2014 09:59 PM (IST)Updated: Mon, 22 Sep 2014 10:00 PM (IST)

रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह ने कहा कि मीडिया ने मोदी को चमकाया। वह प्रधानमंत्री भी बन गए। लेकिन 120 ...और पढ़ें

News Article Hero Image

हाथरस [जासं]। रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह ने कहा कि मीडिया ने मोदी को चमकाया। वह प्रधानमंत्री भी बन गए। लेकिन 120 दिन में ही पूरे देश से मोदी के नाम का भूत उतर चुका है।

अजित सिंह सोमवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि

देश के प्रत्येक नौजवान को रोजगार का सपना दिखाने वाले मोदी 120 दिन में किसी एक नौजवान को रोजगार नहीं दिला पाए? नौजवानों ने अच्छे दिनों की आस के चलते मोदी का साथ दिया। अभी तक किसी के अच्छे दिन आ सके क्या? प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने उपचुनावों में पार्टी का हाल देख लिया है। अजित सिंह ने प्रदेश में बिजली की दु‌र्व्यवस्था पर कहा कि इसके लिए केन्द्र व प्रदेश दोनों ही दोषी हैं। दिल्ली में बंगले के विवाद पर उन्होंने कहा कि चौधरी साहब का स्मृति स्थल बनवाने की मांग उन्होंने नहीं, बल्कि जनता व उनके अनुयायियों ने उठाई है। दिल्ली का वह बंगला जो उनके पास था, वहां पूरे देश के किसान आते थे तो उनको लगता था कि हमारा दिल्ली में घर है। उस घर के दरवाजे उनके लिए हमेशा खुले रहते हैं, लेकिन मुझे हटाने के बाद जनता को अपने घर की याद आई। तब उन्होंने इस मांग को रखा। हरित प्रदेश के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि आंदोलन चलता रहेगा।

घायलों के घर पहुंचे अजित

गाजियाबाद के मुरादनगर में पिछले दिनों लाठीचार्ज में घायल रालोद कार्यकर्ताओं का हाल-चाल जानने के लिए पूर्व मंत्री चौधरी अजित सिंह यहां पहुंचे। सोमवार को अजित सिंह का राया स्थित यमुना एक्सप्रेस पर स्वागत किया गया। इसके बाद वह सोनाई में पार्टी कार्यकर्ता के घर गए। फिर मुरसान में जाट महासभा के जिलाध्यक्ष देशराज के यहां पहुंचे। हाल जानने के बाद वह हाथरस स्थित गावर नर्सिग होम पहुंचे।

पढ़ें : बंगले में स्मारक के लिए लड़ते रहने का एलान