विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कल युवाओं की नशाखोरी पर पीएम करेंगे 'मन की बात'

By Kamal VermaEdited By:
Published: Sat, 13 Dec 2014 04:24 PM (IST)Updated: Sat, 13 Dec 2014 05:07 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'मन की बात' के तीसरे संस्करण में देश के सामने युवाओं की नशाखोरी के मुद्दे पर अपने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'मन की बात' के तीसरे संस्करण में देश के सामने युवाओं की नशाखोरी के मुद्दे पर अपने विचार रखेंगे। रेडियो पर 'मन की बात' का प्रसारण हर बार की तरह रविवार सुबह 11 बजे से किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने शनिवार को एक ट्वीट में इस मुद्दे पर अपने विचार साझा करने वाले लोगों का आभार जताया। प्रधानमंत्री ने लिखा, रविवार सुबह 11 बजे मैं रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिये अपने विचार साझा करने का इंतजार कर रहा हूं। प्रधानमंत्री ने आगे लिखा है कि ''जैसा कि मैंने पिछले कार्यक्रम में कहा था, अगली बार मैं युवाओं में नशाखोरी के मुद्दे पर अपने विचार रखूंगा। कई लोगों ने इस मुद्दे पर अपने विचार, टिप्पणी और अनुभव साझा किए। ये अनुभव आंख खोलने वाले और मददगार साबित हुए हैं। मैं उन लोगों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।'' प्रधानमंत्री मोदी ने गत चार नवंबर के कार्यक्रम के दौरान लोगों से इस मुद्दे पर सुझाव मांगे थे।

पढ़ें: मन की बात प्रोग्राम पर मिली प्रतिक्रिया से मोदी उत्साहित

पीएम मोदी के बाद केजरीवाल भी करेंगे मन की बात