गूगल सर्च समेत टाइम मैगजीन सर्वे में केजरीवाल से आगे मोदी
लोकसभा चुनावों में बड़े-बड़े दिग्गजों की साख दांव पर है। सभी बड़े राजनीतिक दलों के बीच आम आदमी पार्टी के नेता भी तेजी से उभर रहे हैं। यह नेता न सिर्फ भारत में ही लोकप्रियता के अधिकतम स्तर को छू रहे हैं बल्कि पूरे विश्व में अपनी लोकप्रियता का डंका बजा रहे हैं। गूगल द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी सबसे ज्यादा
नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों में बड़े-बड़े दिग्गजों की साख दांव पर है। सभी बड़े राजनीतिक दलों के बीच आम आदमी पार्टी के नेता भी तेजी से उभर रहे हैं। यह नेता न सिर्फ भारत में ही लोकप्रियता के अधिकतम स्तर को छू रहे हैं बल्कि पूरे विश्व में अपनी लोकप्रियता का डंका बजा रहे हैं। गूगल द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले व्यक्ति हैं। वहीं इस सूची में दूसरे स्थान पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का नाम है। गूगल का यह सर्वेक्षण 90 दिनों तक चला जो 19 अप्रैल को समाप्त हुआ।
इन दोनों के बीच बढ़ती लोकप्रियता की लड़ाई सिर्फ गूगल पर ही नहीं है, बल्कि टाइम मैगजीन के सर्वे में भी यह बात साफतौर पर निकलकर आ रही है। टाईम मैगजीन द्वारा विश्व के सौ सबसे अधिक लोकप्रियता लोगों के लिए किए जा रहे ऑनलाइन सर्वे में इन दोनों नेताओं के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। रविवार तक जहां केजरीवाल भाजपा के मोदी से आगे थे वहीं मंगलवार को वह मोदी से एक कदम पिछड़ गए। इस सर्वे में मोदी को सबसे ज्यादा नेगेटिव वोट भी मिले हैं।
अब नरेंद्र मोदी इस सर्वे में फिलहाल सबसे ज्यादा लोकप्रिय शख्श बने हुए हैं, केजरीवाल इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं। इस सूची में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इस सूची में फिलहाल काफी पीछे हैं। इस सूची में मोदी-केजरीवाल ने विश्व के कई दिग्गजों को काफी पीछे छोड़ दिया है। इस मैगजीन के ऑनलाइन सर्वे के पूरे रिजल्ट 24 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।