विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ली के अंतिम संस्कार में मौजूद रहेंगे मोदी समेत कई दिग्गज

By Kamal VermaEdited By:
Published: Sat, 28 Mar 2015 07:01 PM (IST)Updated: Sat, 28 Mar 2015 07:39 PM (IST)

आधुनिक सिंगापुर के जनक और पहले प्रधानमंत्री दिवंगत ली कुआन यू को रविवार को अंतिम विदाई दी जाएगी। उनके अंतिम ...और पढ़ें

News Article Hero Image

सिंगापुर। आधुनिक सिंगापुर के जनक और पहले प्रधानमंत्री दिवंगत ली कुआन यू को रविवार को अंतिम विदाई दी जाएगी। उनके अंतिम संस्कार के मौके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत दुनिया भर के कई दिग्गज श्रद्धांजलि देने के लिए सिंगापुर में मौजूद रहेंगे। भारत ने ली के सम्मान में रविवार को राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान देश भर में सरकारी कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। 91 वर्षीय ली का सोमवार (23 मार्च) तड़के सिंगापुर के जनरल हॉस्पिटल में निधन हो गया था।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार मोदी के अलावा आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टोनी एबॉट, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, जापान के पीएम शिंजो एबी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जॉन की भी ली के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। इससे पूर्व शनिवार को भी दुनिया भर की कई नामचीन हस्तियों ने भी सिंगापुर के पहले प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी।

अमेरिका के पूर्व विदेश सचिव हेनरी किसिंजर ने ली के निधन को निजी क्षति बताया। ली कुआन का पार्थिव शरीर सिंगापुर के संसद भवन परिसर में जनता के दर्शन के लिए रखा गया है। मीडिया की खबरों के अनुसार अब तक करीब चार लोगों ने अपने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी है। उनके अंतिम दर्शन के लिए संसद भवन में लोगों का तांता लगा हुआ है। अधिकारियों के अनुसार ली की अंतिम यात्रा स्थानीय समय के अनुसार रविवार दोपहर साढ़े बारह बजे शुरू होगी और करीब 16 किलोमीटर की दूरी तय कर 2 बजे के करीब नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर पहुंचेगी, जहां दिवंगत नेता का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पढ़ें: मनमोहन सिंह ने ली से पूछा था कि चीन से कैसे निपटा जाए

भारत की ली को श्रद्धांजलि, राष्ट्रीय शोक की घोषणा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।