विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेहद अहम होगी पीएम सेशेल्स, मॉरिशस और श्रीलंका यात्रा

By Tilak RajEdited By:
Published: Tue, 10 Mar 2015 08:28 AM (IST)Updated: Tue, 10 Mar 2015 03:00 PM (IST)

नई दिल्‍ली। हाल के दशक में पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री हिंद महासागर के तीन देश सेशेल्‍स, मॉरिशस और श्रीलंका ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। हाल के दशक में पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री हिंद महासागर के तीन देश सेशेल्स, मॉरिशस और श्रीलंका एक साथ यात्रा पर जा रहा है। इससे पहले राजीव गांधी 1987 में जाफना गए थे। मोदी की यह यात्रा इसलिए भी उल्लेखनीय है कि चीन इन तीनों देशों में अपने सैन्य ढांचे को मजबूत करने में जुटा हुआ है।

जानकारों के मुताबिक, जापान की यात्रा के बाद मोदी का श्रीलंका और सेशेल्स जाने का फैसला ऐसा दूसरा उदाहरण है, जो बताता है कि भारत हिंद महासागर में चीन के बढ़ते प्रभुत्व को लेकर अब चुप नहीं बैठने वाला है। चीन को संकेत देने के उद्देश्य से ही इन तीनों देशों की यात्रा एक साथ करने का फैसला किया गया है।

मोदी 13-14 मार्च को श्रीलंका यात्रा पर होंगे। विदेश सचिव एस. जयशंकर ने बताया, 'श्रीलंका के साथ मछुआरों की स्थिति से लेकर आर्थिक सहयोग तक के तमाम मुद्दे पर बातचीत होगी। भारत में रह रहे एक लाख से ज्यादा श्रीलंकाई तमिलों की घर वापसी का मुद्दा भी उठेगा। भारत किस तरह से श्रीलंका को पुनर्गठन में मदद कर सकता है, इस पर भी विचार-विमर्श होगा।'

श्रीलंकाई राष्ट्रपति के भारत दौरे से आशान्वित होने की जरूरत नहीं: स्वामी

पढ़ें: मोदी की यात्रा से पहले श्रीलंकाई पीएम का बाउंसर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।