यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
निरुपम की सभा में मनसे कार्यकर्ताओं की नारेबाजी
एलफिंस्टन रोड स्टेशन पर भगदड़ की घटना के बाद मनसे ने अवैध रेहड़ी वालों के खिलाफ अभियान छेड़ा था। निरुपम ...और पढ़ें

मुंबई, प्रेट्र : राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है। ताजा मामले में शनिवार को मनसे कार्यकर्ताओं ने घाटकोपर में निरुपम की रैली में नारेबाजी की। रेलवे स्टेशन के समीप अवैध दुकान लगाने वालों को मनसे कार्यकर्ताओं द्वारा खदेड़े जाने की घटना की कांग्रेस नेता ने आलोचना की थी।
एलफिंस्टन रोड स्टेशन पर भगदड़ की घटना के बाद मनसे ने अवैध रेहड़ी वालों के खिलाफ अभियान छेड़ा था। निरुपम घाटकोपर के पंत नगर में झुग्गी-झोपड़ी के लोगों को संबोधित कर रहे थे। कांग्रेस नेता के मंच से नीचे उतरने के दौरान वहां पहुंचे मनसे कार्यकर्ताओं ने उनके विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी।
मनसे नेता संदीप देशपांडे ने बताया कि निरुपम क्यों लगातार अवैध गतिविधियों का समर्थन कर रहे हैं? इस बार वह गैरकानूनी झुग्गी-झोपड़ी वालों के समर्थन में आगे आए हैं। निरुपम ने बयान जारी कर दावा किया कि झुग्गियां अवैध नहीं हैं। स्थानीय प्रशासन इसे हटाने में जुटा है।
