विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पश्चिम बंगाल में गिरा मिग 27, पायलट सुरक्षित दो की मौत

By Sachin BajpaiEdited By:
Published: Fri, 08 May 2015 09:51 PM (IST)Updated: Sat, 09 May 2015 08:41 AM (IST)

पश्चिम बंगाल में लड़ाकू विमान मिग 27 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के मुताबिक अलीपुरद्वार में तकनीकी खराबी के चलते मिग क्रेश हुआ । इस हादसे में पायलट बाल-बाल बच गया, जबकि दो लोगों की मौत हो गई।विमान ने हासिमारा एयरबेस से शुक्रवार रात करीब 8.05 बजे उड़ान भरी थी।

News Article Hero Image

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में लड़ाकू विमान मिग 27 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के मुताबिक अलीपुरद्वार में तकनीकी खराबी के चलते मिग क्रेश हुआ । इस हादसे में पायलट बाल-बाल बच गया, जबकि दो लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक विमान ने हासिमारा एयरबेस से शुक्रवार रात करीब 8.05 बजे उड़ान भरी थी। विमान उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद चेंगापारा गांव में 8.22 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्क्वाड्रन लीडर जेके सिंह हादसे में सुरक्षित बच गए। विमान गिरने के बाद करीब 8 घर जल गए। हादसे में 2 लोग जख्मी हुए थे। दोनों को अलीपुरद्वार अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ेंः बाल-बाल बची दिल्ली डेयर डेविल्स की टीम, टला विमान हादसा

ये भी पढ़ेंः कोलकाता एयरपोर्ट पर जेट के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।