विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेहदी के पिता ने बेटे को बताया बेकसूर

By anand rajEdited By:
Published: Sun, 14 Dec 2014 08:48 AM (IST)Updated: Sun, 14 Dec 2014 11:40 PM (IST)

पश्चिमी एशिया के खतरनाक आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आइएसआइएस) के लिए काम करने व उसका ट्विटर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बेंगलुर/कोलकाता। पश्चिमी एशिया के खतरनाक आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आइएसआइएस) के लिए काम करने व उसका ट्विटर एकाउंट चलाने वाले मेहदी मसरुर विश्वास को आज पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। कोर्ट ने मेहदी की रिमांड बेंगलुर पुलिस को दी है। वहीं इससे पहले मेहदी अपने बयान से पलट गया है और अपने आप को बेकसूर बताया है। उसने कहा है कि उसका ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया है। उधर मेहदी के पिता ने भी बेटे को बेकसूर बताया है।

मेहदी को सुरक्षा एजेंसी ने शुक्रवार को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया था। कोलकाता के बिमन नगर निवासी उसके पिता डॉ माइकल विश्वास ने कहा, मुझे मेहदी की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी नहीं है। उसका फोन बंद है, हम जल्द ही उससे मिलने जाएंगे। उसका ट्विटर अकाउंट हैक हुआ है। बेंगलुरु की एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करने वाला मेहदी शमी विटनेस के नाम से आइएस का ट्विटर अकाउंट हैंडल करता था। पुलिस का दावा है कि उसने पूछताछ में अपना अपराध कुबूल किया है। उसके खिलाफ देश के विरुद्ध जंग छेड़ने का मामला दर्ज किया गया है। कर्नाटक पुलिस महानिदेशक एल पचाऊ ने बताया कि मेहदी विश्वास आइएस के अंग्रेजी भाषी आतंकियों के काफी करीब था। हालांकि उसके पिता माइकल विश्वास ने पुलिस के इन दावों को गलत बताया। कहा, उनके बेटे को बेवजह फंसाया जा रहा है। वह बहुत धार्मिक प्रवृति का इंसान है और बराबर नमाज अदा करता था। माइकल विश्वास पश्चिम बंगाल के इलेक्टिसिटी बोर्ड के सहायक इंजीनियर पद से 10 साल पहले रिटायर हुए थे और होमियोपैथी चिकित्सा शुरू की थी। उसकी मां गृहिणी हैं। उनका कहना है कि कुछ दिनों पहले ही वह बेंगलुरु से वापस लौटी हैं। तेज दिमाग के मेहदी ने वेस्ट बंगाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से ग्रेजुएट किया है। स्थानीय केंद्रीय विद्यालय में भी उसका नाम टाप थ्री में था। जून 2012 में बेंगलुरु की कंपनी ज्वाइन करने वाले मेहदी का सालाना पैकेज साढ़े पांच लाख रुपये है।

पढ़ेंः बेंगलुर से मेहदी चलाता था आइएस का भर्ती अभियान

पढ़ेंः आइएस के लिए भर्ती अभियान चलाने वाला मेहदी बेंगलुर में गिरफ्तार