विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दवाइयों की ऑनलाइन शॉपिंग के खिलाफ बुधवार को बंद रहेंगे देश भर के मेडिकल स्टोर

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Tue, 13 Oct 2015 10:13 PM (IST)Updated: Tue, 13 Oct 2015 10:32 PM (IST)

केंद्र सरकार की ओर से दवाइयों की ऑनलाइन शॉपिंग को मंजूरी देने की तैयारी के विरोध में देशभर के दवा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

भोपाल। केंद्र सरकार की ओर से दवाइयों की ऑनलाइन शॉपिंग को मंजूरी देने की तैयारी के विरोध में देशभर के दवा विक्रेता 14 अक्टूबर को मेडिकल स्टोर बंद रखेंगे। इससे मरीजों को परेशानी हो सकती है।

ऑनलाइन दवा व्यवसाय को नियमित करने की केंद्र सरकार की योजना के खिलाफ मेडिकल स्टोर एसोसिएशन आंदोलन करेगी। इसके तहत 14 अक्टूबर को मेडिकल स्टोर बंद रखे जाएंगे।

दवा व्यवसाय से जुड़े बड़े कारोबारियों का कहना है कि ऑनलाइन दवा व्यवसाय ड्रग एवं कास्मेटिक एक्ट 1940 का सरासर उल्लघंन है। समिति ने विभिन्न माध्यमों एवं मंचों से वर्तमान कानून के तहत ऑनलाइन बिक्री को भी अवैध माना है। इससे ई-फार्मेसी लागू होने से चालीस लाख परिवार व दो लाख कर्मचारियों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।