Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मकर संक्रांति स्नान के लिए गंगा सागर में उमड़ा जनसैलाब

    By Ravindra Pratap SingEdited By:
    Updated: Sat, 14 Jan 2017 09:30 AM (IST)

    मकर संक्रांति पर शनिवार को 15 लाख श्रद्धालु पतित पावनी गंगा व जल सम्राट सागर के संगम स्थल पर पुण्य की डुबकी लगाएंगे।

    मकर संक्रांति स्नान के लिए गंगा सागर में उमड़ा जनसैलाब

    विशाल श्रेष्ठ, गंगासागर। हिंदुओं की आस्था के महापर्व मकर संक्रांति पर शनिवार को 15 लाख श्रद्धालु पतित पावनी गंगा व जल सम्राट सागर के संगम स्थल पर पुण्य की डुबकी लगाएंगे। शुक्रवार शाम तक 12 लाख श्रद्धालु सागरद्वीप पहुंच चुके थे और शनिवार को तीन लाख और श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कपिल मुनि मंदिर के महंत ज्ञानदास महाराज ने बताया कि पुण्य स्नान का शुभ मुहूर्त शनिवार दोपहर 1.48 बजे से शुरू होगा। उसी समय से सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा। हालांकि पुण्य स्नान उससे करीब आठ घंटे पहले अर्थात प्रात: छह बजे से शुरू हो जाएगा और 15 जनवरी को प्रात: छह बजे तक चलेगा। महंत शनिवार को शाम चार बजे पुण्य की डुबकी लगाएंगे। वहीं पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंदजी महाराज भी शाही स्नान करेंगे।

    देश के अलग-अलग हिस्सों में ऐसे मनाया जाता है मकर संक्रांति का महापर्व

    सागर मेला परिसर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। खासकर सागर तट पर जबरदस्त निगरानी रखी जा रही है। कपिल मुनि मंदिर में मकर संक्रांति पर विशेष पूजा के प्रबंध किए गए हैं। पुलिस एवं अन्य सुरक्षा बलों को पूरी तरह अलर्ट रहने को कहा गया है। इस बीच श्रद्धालुओं का गंगासागर में स्नान और कपिल मुनि मंदिर में दर्शन-पूजन कर घर लौटने का दौर भी जारी है।

    बाहुबली और टॉम एंड जेरी, रंग -बिरंगी पतंगों से सजी दुकानें, देखी तस्वीरें...

    comedy show banner
    comedy show banner