विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एलपीजी टैंकर फटा, कई घर जले

By Edited By:
Published: Thu, 18 Sep 2014 11:26 AM (IST)Updated: Thu, 18 Sep 2014 11:51 AM (IST)

सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में डौला गांव के पास हाईवे पर बुधवार देर रात एलपीजी से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बागपत। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में डौला गांव के पास हाईवे पर बुधवार देर रात एलपीजी से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। कुछ ही देर में टैंकर में आग लग गई और तेज धमाके के साथ टैंकर फट गया। इसके बाद गैस ने आग पकड़ ली और आसपास के दर्जनभर से अधिक घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। अफरा तफरी के बीच ग्रामीण घरों से निकलकर भागे। टैंकर से उठती तीस फुट ऊंची लपटों को देखकर पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। हादसे में चालक नारायण दास गंभीर रूप से झुलस गया जबकि कुछ ग्रामीण व महिलाएं भी घायल हो गईं। सूचना के एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची।

बुधवार रात करीब 12 बजे एलपीजी से भरा एक कैप्सूलनुमा टैंकर करनाल से नेपाल जा रहा था। टैंकर जैसे ही सिंघावली अहीर थाने के हाईवे पर डोला गांव स्थित मोड़ के पास पहुंचा तो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें गैस रिसाव के साथ ही आग लग गई। देखते ही देखते टैंकर से आग की तेज लपटें निकलनी शुरू हो गईं। कुछ ही देर में टैंकर तेज धमाके के साथ फट गया। पलक झपकते ही आग ने आस पास के दर्जनभर से अधिक घरों को अपनी चपेट में ले लिया। धमाके के कारण लोगों की नींद ही खुली थी कि उनके घर भी आग से घिर गए। कई घरों में एक साथ आग देख पूरे गांव में अफरा तफरी व भगदड़ मच गई और लोग घरों से निकलकर इधर उधर भागने लगे। सैकड़ों ग्रामीण परिवार के साथ जंगल की ओर चले गए।

सूचना के आधे घंटे बाद पुलिस पहुंची जबकि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां एक घंटे बाद मौके पर पहुंचीं। इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाना शुरू किया। पहले फटे हुए टैंकर की आग बुझाई फिर घरों की आग बुझानी शुरू की। करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से टैंकर के साथ ही दर्जनभर से अधिक घर व उनमें रखा लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया। भीषण आग के कारण दोनों ओर का टैफिक काफी देर तक रुका रहा। एसपी जेके शाही भी मौके पर पहुंचे। रात दो बजे के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घंटो दहशत के साथ जाम के हालात बने रहे।डौला गांव के मोड़ पर एलपीजी टैंकर फटने के बाद लगी भीषण आग।टैंकर की आग की चपेट में आया घर।

पढ़ें: सरेशाम व्यवसायी पर बरसाई गोलियां, सनसनी

पढ़ें: बर्निग ट्रेन होने से बची बेगमपुरा एक्सप्रेस