विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक ही मंडप में दो दुल्हनों से की शादी

By Edited By:
Published: Tue, 25 Jun 2013 02:10 AM (IST)Updated: Tue, 25 Jun 2013 04:33 AM (IST)

राजस्थान में उदयपुर जिले के छतरपुर गांव में एक आदिवासी समुदाय के युवक ने एक ही मंडप में एक साथ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जयपुर। राजस्थान में उदयपुर जिले के छतरपुर गांव में एक आदिवासी समुदाय के युवक ने एक ही मंडप में एक साथ दो युवतियों से शादी रचाई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि भगवती लाल (23) रविवार को युवतियों के परिजनों की सहमति से दो दुल्हनों के शादी की। इत्तेफाक से दोनों युवतियों के नाम रेखा है। भगवती लाल उदयपुर के पास एक फैक्ट्री में काम करता है।

अधिकारी ने बताया कि भगवती एक युवती के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। इसी बीच हाल ही में उसे नाडी गांव की एक और युवती से प्रेम हो गया। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि लड़कियां बालिग हैं या नाबालिग। वैसे आदिवासी समुदाय में लोग नाता प्रथा का पालन करते हैं, जिसके तहत पुरुष एक से ज्यादा स्त्रियों से शादी कर सकता है। एक साथ संबंध रख सकता है। जांच के लिए गांव में पुलिस भेजी गई है। एसपी हरिप्रसाद शर्मा ने कहा, आदिवासी समुदायों में पुरुष एक से ज्यादा महिलाओं से शादी करते हैं। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी तरह का अपराध न हुआ हो। जिला कलेक्टर विकास सीताराम भाले ने कहा, हिंदू विवाह अधिनियम आदिवासियों पर लागू नहीं होता।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर