विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानें, दुनिया में कहां-कहां दिया गया प्रमुख सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम

By Manish NegiEdited By:
Published: Fri, 30 Sep 2016 05:01 AM (IST)Updated: Fri, 30 Sep 2016 05:22 AM (IST)

दुनिया के दूसरे हिस्सों में भी सर्जिकल स्ट्राइक चलाया गया। म्यांमार में भारतीय सेना का ऑपरेशन जून 2015 में भारतीय ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली, (जेएनएन)। भारतीय सेना ने गुरुवार को पीओके में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक चलाया। इस ऑपरेशन में भारतीय सैनिकों ने कई आतंकवादियों और दो पाकिस्तानी सैनिकों को ढेर कर दिया। इससे पहले दुनिया के दूसरे हिस्सों में भी सर्जिकल स्ट्राइक चलाया गया।

ये हैं दुनिया की प्रमुख सर्जिकल स्ट्राइक

1. म्यांमार में भारतीय सेना का ऑपरेशन जून 2015 में भारतीय सेना के करीब 70 कमांडो ने म्यांमार के जंगलों में सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था। 40 मिनट के ऑपरेशन में नगा के 38 विद्रोही मारे गए थे और सात घायल हो गए थे। 4 जून 2015 को मणिपुर के चंदेल इलाके में नगा उग्रवादियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में 18 सैनिकों के शहीद होने के कुछ ही घंटे बाद तुरंत पीछा कर कार्रवाई करने का निर्णय किया गया।

2. ओसामा बिन लादेन, पाकिस्तान मई 2011 में अमेरिकी विशेषष बलों ने अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान के एबटाबाद में उसके घर में घुसकर मारा था। सीआईए के नेतृत्व में हुए विशेषष ऑपरेशन को अमेरिकी नेवी सील ने अंजाम दिया था।

3. इराक में अमेरिकी कार्रवाई 2003 में अमेरिका ने इराक के सैन्य ठिकानों पर जबर्दस्त एयर सर्जिकल स्ट्राइक कर पूरी दुनिया को चौंका दिया था। इसमें सिर्फ सैन्य व सरकारी ठिकानों को निशाना बनाया गया था।

4. व‌र्ल्ड ट्रेड सेंटर हमले के संदिग्ध को पक़़डा 2003 में सीआईए ने पाकिस्तान में 9/11 हमले के तीन संदिग्धों में से एक खालिद शेख मोहम्मद को पक़़डने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक की थी। रावलपिंडी में यह हमला हुआ था जिसके बाद मोहम्मद को गुआंतानामो बेस ले जाया गया।

ऑपरेशन खत्म होने तक नहीं पिया प्रधानमंत्री मोदी ने एक भी घूंट पानी

इसराइल सर्जिकल स्ट्राइक में सबसे आगे

पूरी दुनिया में इसराइल की सेना को सर्जिकल स्ट्राइक में सबसे माहिर माना जाता है। जून 1976 में इसराइली सेना की युगांडा के हवाई अड्डे पर बंधक संकट पर सर्जिकल स्ट्राइक की कार्रवाई की थी। पॉपुलर फ्रंट फॉर द लिबरेशन ऑफ फलस्तीन के सदस्यों ने एयर फ्रांस के विमान को अगवा कर लिया था। जिसके बाद इसराइल के 100 कमांडो ने आतंकियों पर हमला किया। इस कार्रवाई में सभी आतंकी मारे गए। वहीं, विमान में सवार 106 यात्रियों में से चार की मौत हो गई थी।

पाक के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक कर मोदी ने दिखा ही दिया 56 इंचा का सीना