Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीटीआइ के अध्यक्ष चुने गए महेंद्र मोहन गुप्त

    By Edited By:
    Updated: Wed, 24 Sep 2014 08:43 PM (IST)

    जागरण समूह के सीएमडी एवं संपादकीय निदेशक महेंद्र मोहन गुप्त और 'बॉम्बे समाचार' के प्रबंध निदेशक एचएन कामा बुधवार को सर्वसम्मति से प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआइ) के क्रमश: अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुने गए। गुप्त ने डेक्कन हेराल्ड के केएन शांत कुमार का स्थान लिया। जागरण समूह दुनिया का सर्वाधिक पढ़े जानेवाले अख्

    नई दिल्ली। जागरण समूह के सीएमडी एवं संपादकीय निदेशक महेंद्र मोहन गुप्त और 'बॉम्बे समाचार' के प्रबंध निदेशक एचएन कामा बुधवार को सर्वसम्मति से प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआइ) के क्रमश: अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुने गए।

    गुप्त ने डेक्कन हेराल्ड के केएन शांत कुमार का स्थान लिया। जागरण समूह दुनिया का सर्वाधिक पढ़े जानेवाले अखबार 'दैनिक जागरण' के 34 संस्करणों के अलावा हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, गुजराती और पंजाबी में भी अखबार प्रकाशित करता है। कामा का दैनिक सबसे पुराना है और यह भारत में वर्ष 1855 से लगातार प्रकाशित हो रहा है। दोनों को पीटीआइ की बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से चुना गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राज्यसभा के सदस्य के रूप में छह साल का कार्यकाल पूरा कर चुके गुप्त इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (आइएनएस), इंडियन लैंग्वेज न्यूजपेपर्स एसोसिएशन (आइएलएनए) के प्रेसीडेंट के अलावा समाचार एजेंसी यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया (यूएनआइ) के भी अध्यक्ष हैं।

    इन दोनों के अलावा पीटीआइ बोर्ड के सदस्यों में विनीत जैन (टाइम्स ऑफ इंडिया), विजय कुमार चोपड़ा (हिंद समाचार), एन रवि (द हिंदू), अवीक कुमार सरकार (आनंद बाजार पत्रिका), एमपी वीरेंद्र कुमार (मातृभूमि), आर लक्ष्मीपति (दिनामलार), रियाद मैथ्यू (मलयाला मनोरमा), संजय नारायण (हिंदुस्तान टाइम्स), विवेक गोयनका (इंडियन एक्सप्रेस) भी शामिल हैं।

    पढ़ें : मुंबई पहुंचा जागरण फिल्म समारोह

    पढ़ें : जागरण को मिला वैन इन्फ्रा का कलर क्वालिटी अवार्ड