Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महाश्वेता देवी की हालत बिगड़ी, वेंटीलेटर लगाया गया

    By Lalit RaiEdited By:
    Updated: Fri, 15 Jul 2016 02:46 AM (IST)

    मशहूर साहित्यकार महाश्वेता देवी की हालत नाजुक बनी हुई है। वह पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती हैं।

    कोलकाता । प्रख्यात साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता महाश्वेता देवी का स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद आज उन्हें वेंटिलेटर लगाया गया। वह एक महीने से भी अधिक समय से एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। . डाक्टरों ने कहा कि पिछले 45 दिनों से यहां एक अस्पताल में भर्ती महाश्वेता देवी की हालत नाजुक बनी हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बेले व्यू क्लिनिक अस्पताल के डाक्टरों ने कहा कि सुबह उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई जिसके बाद उन्हें वेंटिलेशन पर लाया गया. उनकी किडनी ठीक ढंग से काम नहीं कर रही है। इसलिए हमने आज उनका डायलिसिस भी किया. उनकी हालत नाजुक लेकिन स्थिर है।

    देश के विभिन्न हिस्सों में आदिवासियों के कल्याण के लिए अपनी समर्पित सेवा के लिए चर्चित रहीं 90 वर्षीय लेखिका-कार्यकर्ता वृद्धावस्था से जुड़ी कई बीमारियों से ग्रस्त हैं. वह रक्त संक्रमण से भी ग्रस्त हैं।

    ज्ञानपीठ, पद्म विभूषण और मैगसेसे पुरस्कारों से सम्मानित महाश्वेता देवी लंबे समय से वृद्धावस्था से जुड़ी बीमारियों से जूझ रही हैं. इस साल की शुरुआत में भी उन्हें इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।