कुत्ते ने देर कराई एयर इंडिया की फ्लाइट तो चूहे ने करा दी आपात लैंडिंग
किसी तरह की कोई तकनीकी खराबी थी और ना ही किसी तरह का कोई खतरा बावजूद उसके एयर इंडिया के विमान की मुंबई में आपात लैंडिंग करानी पड़ी। उसकी वजह थी एयर इंडिया की फ्लाइट में एक चूहे का घुस आना।
मुंबई। एयर इंडिया के विमान में दो अजीबो गरीब घटनाएं देखने को मिली। दोनों ही घटनाओं की वजह से विमान ने देरी से उड़ान भरी। दरअसल विमान में न तो किसी तरह की कोई तकनीकी खराबी थी और ना ही किसी तरह का कोई खतरा। बावजूद इसके विमान की मुंबई में आपात लैंडिंग करानी पड़ी। तो कहीं फ्लाइट को घंटों रोका गया।
जी हां। अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर एआई 131 में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक उसमें एक चूहा देखा गया। चूहे को देखते ही केविन क्रू मेंबर्स ने कॉकपिट में मौजूद पायलट को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद सवारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे वापस मुंबई लाया गया और विमान की आपात लैंडिंग कराई गई।
इस विमान में 240 यात्री सवार थे। यह विमान सुबह लगभग 7.53 बजे मुंबई से लंदन के लिए उड़ान भरा था।
एयर इंडिया के प्रवक्ता के मुताबिक दोपहर लगभग बारह बजकर 50 मिनट पर इसे मुंबई हवाई अड्डे पर वापस लाया गया। लगभग छह घंटे के बाद शाम सवा छह बजे यात्रियों को दूसरे विमान से लंदन रवाना किया गया।
उधर, विमान में कथित तौर पर चूहे होने की जांच का आदेश का दिया है। जांच रिपोर्ट विमान आपरेशन के प्रमुख को सौंपने को कहा गया है। इधर एयर इंडिया प्रशासन ने भी विमान में कथित चूहे होने की जांच शुरू कर दी है।
कुत्ते के चलते डेढ़ घंटे देरी से उड़ा विमान
उधर, एक आवारा कुत्ता के अमृतसर एयरपोर्ट में घुस जाने की वजह से दुबई जा रहे विमान ने देरी से उड़ान भरी। दरअसल लापरवाही की वजह से कुत्ता एयरपोर्ट एरिये में घुस आया और रनवे पर दौड़ने लगा। उसी दौरान एयर इंडिया की फ्लाइट को दुबई के लिए उड़ान भरनी थी। लेकिन कुत्ते की वजह से विमान को लगभग डेढ़ घंटे तक रोककर रखा गया। फिर कुत्ते को एयरपोर्ट से निकालने के बाद विमान ने उड़ान भरी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।