विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लड़कियों के चुस्त कपड़ों से होते हैं रेप : धर्मगुरु

By Anjani ChoudharyEdited By:
Published: Wed, 15 Oct 2014 10:13 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 16 Oct 2014 08:46 AM (GMT+05:30)

कर्नाटक की लिंगायात समुदाय की धर्मगुरु माथे महादेवी के लड़कियों के भड़काऊ कपड़ों को रेप की बड़ी वजह बताने वाले ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बेंगलुर। कर्नाटक की लिंगायात समुदाय की धर्मगुरु माथे महादेवी के लड़कियों के भड़काऊ कपड़ों को रेप की बड़ी वजह बताने वाले बयान से बवाल मच गया है। माथे महादेवी सरकार से वेश्यावृत्ति को कानूनी मंजूरी देने की भी मांग कर दी। महादेवी उत्तर कनार्टक के कूडाला संगम में लिंगायत के धार्मिक केंद्र बसावा धर्मपीठ की पीठाध्यक्ष हैं। धर्मगुरु के बयान पर कई सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों और छात्रों ने भी जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया।

महादेवी ने उत्तर कर्नाटक के धारवाड में लड़कियों के पहनावे पर कहा, ' लड़कियां जितना भड़काऊ कपड़े पहनेंगी, रेप के मामले उतने ही बढ़ते जाएंगे। लड़कियों को पश्चिम के कपड़ों का त्याग कर देना चाहिए और ऐसे कपड़े पहनने चाहिए, जिससे उनकी संस्कृति झलके। आज के युवाओं में सांस्कृतिक मूल्यों की कमी है। लड़कियों के चुस्त कपड़े अपराधियों को रेप करने के लिए उकसाते हैं'।

महिलाएं करती हैं कानून का दुरुपयोग

उन्होंने यह भी कहा कि महिलाएं उनकी सुरक्षा के लिए बने कानूनों का बेजा इस्तेमाल भी कर रही हैं। उन्होंने सरकार से वेश्यावृत्ति को कानूनी मंजूरी देने की मांग की। महादेवी ने कहा, 'वेश्यावृत्ति को वैध कर देने की मांग करने वाली मैं पहली इंसान नहीं हूं। यह मांग समाज का कई वर्ग कर चुका है। अगर इसे वैध नहीं किया गया तो महिलाओं के साथ रेप, यौन छेड़छाड़ में कमी नहीं आएगी।'

पढ़ें: फिर जेल में ही मनेगी आसाराम की दिवाली

पढ़ें: शादी का झांसा देकर तीन वर्ष तक किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज