यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शादी का झांसा देकर तीन वर्ष तक किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
जागरण संवाददाता, पीलीभीत : शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ युवक तीन वर्ष तक दुष्कर्म करता रह

जागरण संवाददाता, पीलीभीत :
शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ युवक तीन वर्ष तक दुष्कर्म करता रहा। जब महिला ने शादी के लिए दबाब बनाया तो युवक ने इलाहाबाद ले जाकर फर्जी कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए। इसके बाद उसको शादी के लिए टरकाता रहा। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला शेर मुहम्मद निवासी एक युवती के मुताबिक मुहल्ला खैरुल्लहा शाह निवासी एक युवक की सराफा की दुकान है। उक्त दुकान पर वह सामान खरीदने जाती थी। इसी बीच दुकान स्वामी विशाल रस्तोगी ने उसको प्रेमजाल में फंसा लिया। उसने उसको शादी का झांसा दिया। वह भी उसकी बातों में आ गई। इसके बाद विशाल उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब काफी समय बीतने के बाद भी उसने शादी नहीं की तो उसको विशाल पर कुछ शक हुआ। उसने दबाव बनाया तो आरोपी उसको इलाहाबाद ले गया। वहां पर कुछ कागजों पर हस्ताक्षर भी करवा लिए। इसके बाद भी उसने विवाह नहीं किया। गत पांच अगस्त को भी उक्त आरोपी अपने एक साथी के साथ उसको खेत पर ले गया। जहां उसके साथ विशाल ने फिर से दुष्कर्म किया। जब उसने शादी के लिए कहा तो आरोपी साफ मुकर गया। इतना ही नहीं पुलिस में शिकायत करने की बात पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल वीर ¨सह के मुताबिक आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराकर आरोपी की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं।
