विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी बनें पीएम : लता मंगेशकर

By Edited By:
Published: Fri, 01 Nov 2013 08:15 PM (IST)Updated: Sat, 02 Nov 2013 10:39 AM (IST)

सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर चाहती हैं कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनें। नरेंद्र मोदी शुक्रवार को लता मंगेशकर की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर चाहती हैं कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनें। नरेंद्र मोदी शुक्रवार को लता मंगेशकर की ओर से बनाए गए अस्पताल का उद्घाटन करने पुणे में थे।

यह अस्पताल लता मंगेशकर के पिता स्वर्गीय दीनानाथ मंगेशकर के नाम पर है।

इस मौके पर लता ने कहा, 'नरेंद्रभाई मेरे भाई की तरह हैं। हम सभी उन्हें प्रधानमंत्री बनते देखना चाहते हैं। इस दीपावली के मौके पर मैं उम्मीद करती हूं कि हमारी इच्छा पूरी होगी। रोचक तथ्य यह है कि अस्पताल के पहले चरण का उद्घाटन अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था।

उस वक्त वह प्रधानमंत्री नहीं थे। मोदी को उद्घाटन के लिए उस वक्त निमंत्रण दिया गया था, जब वह प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित नहीं हुए थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर