विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीएम बनने को लालायित नहीं थे शास्त्री

By Edited By:
Published: Sat, 07 Jul 2012 12:38 PM (IST)Updated: Sat, 07 Jul 2012 12:39 PM (IST)

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री कभी भी सत्ता पाने के लिए लालायित नहीं थे। पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे अनिल शास्त्री ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री कभी भी सत्ता पाने के लिए लालायित नहीं थे। पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे अनिल शास्त्री ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैय्यर ने अपनी आत्मकथा में शास्त्रीजी पर विवादित टिप्पणी की है। नैय्यर ने अपनी आत्मकथा में लिखा है कि शास्त्रीजी जवाहर लाल नेहरू के बाद प्रधानमंत्री बनने के जबरदस्त इच्छुक थे।

अनिल शास्त्री ने कहा कि मैं नैय्यर का अपनी किताब में शास्त्रीजी द्वारा उनसे कही गई बात के दावे का पुरजोर खंडन करता हूं। दरअसल, नैय्यर ने किताब में दावा किया है कि उन्होंने शास्त्रीजी को बताया कि लोग मानते हैं, आपने खुद ही नेहरूजी की मृत्यु के बाद प्रधानमंत्री पद के लिए इंदिरा गांधी का नाम आगे बढ़ाया। इस पर शास्त्रीजी ने मुझसे कहा, 'मैं इतना भी साधु नहीं हूं, जितना तुम मुझे समझते हो और जो भारत का प्रधानमंत्री नहीं बनना चाहेगा।' अनिल शास्त्री का कहना है कि किताब के इस हिस्से से ऐसा लग रहा है, जैसे मेरे पिता इंदिराजी को पीएम नहीं बनने देना चाहते थे, जबकि शास्त्रीजी ने तत्काल उनसे मिलकर प्रधानमंत्री बनने का सुझाव दिया था।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर