विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सरकारी आयोजनों में महामहिम का संबोधन होगा बंद

By Jagran News NetworkEdited By:
Published: Thu, 08 Jan 2015 12:29 PM (IST)Updated: Fri, 09 Jan 2015 01:46 AM (IST)

डा कृष्णकांत पॉल बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के छठवें राज्यपाल बन गए। राजभवन प्रांगण में शपथ ग्रहण के बाद नवनियुक्त राज्यपाल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

देहरादून, जागरण ब्यूरो। डा कृष्णकांत पॉल बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के छठवें राज्यपाल बन गए। राजभवन प्रांगण में शपथ ग्रहण के बाद नवनियुक्त राज्यपाल डा पॉल ने राज्य में होने वाले विभिन्न आयोजनों के मौके पर महामहिम संबोधन की परंपरा समाप्त कर दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महामहिम के स्थान पर माननीय राज्यपाल का प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने प्राकृतिक आपदाओं और प्रदूषण के नजरिए से संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण राज्य में सदैव सजग और सतर्क रहने की जरूरत बताई। साथ ही आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास और पुनर्निर्माण कार्यों में पर्यावरण और स्थानीय आवश्यकता के बीच संतुलन साधने पर जोर दिया। उन्होंने राज्य सरकार को भी राज्य के समावेशी विकास के लिए शासन में पारदर्शिता और जवाबदेही के उच्चतम मानकों का पालन करने पर जोर दिया।

राज्यपाल डा पॉल ने कहा कि हमारी जनता के हित खासकर गरीब लोगों के हित सर्वोच्च होने चाहिए। राज्य में विकास की अपार संभावनाएं और क्षमताएं हैं। वन, जल संसाधन, खनिज संपदा और प्राणपोषक जलवायु राज्य के लोगों की क्षमता से मिलकर अर्थव्यवस्था, विज्ञान, तकनीकी को ज्ञानवान समाज के निर्माण की दिशा में प्रेरित कर सकते हैं। उत्तराखंड को सुंदर राज्य बताते हुए राज्य के प्रथम नागरिक ने कहा कि राज्य के प्रतिभाशाली लोग और समृद्ध परंपरा भारत की विविधता और भव्यता में एक अलग ही रंग जोड़ती है। नैनीताल एवं देहरादून राजभवन का जिक्र करते हुए उन्होंने दोनों स्थानों के समृद्ध इतिहास का जिक्र भी किया।

राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की गंभीर जिम्मेदारी उन पर है। यह जिम्मेदारी प्रेरक होने के साथ चुनौतीपूर्ण भी है। इस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

अब तक कौन-कौन रहा छत्तीसगढ़ का राज्यपाल
1. सुरजीत सिंह बरनाला - 9 नवंबर 2000 से 7 जनवरी 2003

2. सुदर्शन अग्रवाल - 8 जनवरी 2003 से 28 अक्टूबर 2007

3. बनवारी लाल जोशी - 29 अक्टूबर 2007 से 5 अगस्त 2009

4. मार्गरेट अल्वा - 6 अगस्त 2009 से 14 मई 2012

5. अजीज कुरैशी - 15 मई 2012 से 7 जनवरी 2015

पढ़ें - चारधाम मार्ग का रास्ता अब और भी आसान

पढ़ें - कुश्ती के अखाड़े में बाबा रामदेव ने दिखाया दम