विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चारधाम मार्ग का रास्ता अब और भी आसान

By Preeti jhaEdited By:
Published: Tue, 06 Jan 2015 12:46 PM (IST)Updated: Tue, 06 Jan 2015 12:57 PM (IST)

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तराखंड के चारधामों को जोडऩे के लिए नए राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की घोषणा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

हरिद्वार। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तराखंड के चारधामों को जोडऩे के लिए नए राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की घोषणा की। इसके लिए उन्होंने 13 हजार करोड़ रुपये स्वीकृत करने की बात करते हुए कहा कि इस नए राष्ट्रीय राजमार्ग पर इसी वर्ष मई-जून में काम शुरू हो जाएगा। केंद्र की भाजपा सरकार की ओर से उत्तराखंड के लिए यह बड़ा तोहफा है।

सोमवार को पतांजलि योगपीठ के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बाबा रामदेव के मंच से कहा कि उत्तराखंड में सड़कों की हालत ठीक नहीं है। खासकर उत्तराखंड के बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री को जोडऩे वाले मार्ग यात्रा के समय कई बार बंद हो जाते हैं। इसका नुकसान राज्य के व्यवसायियों के साथ यात्रा करने वालों को भी उठाना पड़ता है। इसे देखते हुए उत्तराखंड के चारो धामों को जोडऩे के लिए नए राष्ट्रीय राजमार्ग बनाए जाएंगे। नए राजमार्ग की लंबाई 890 किलोमीटर होगी। इस नए राजमार्ग की लागत करीब 13 हजार करोड़ रुपये होगी। इसके लिए स्वीकृति दी गई है। मई-जून में इस पर काम भी शुरू हो जाएगा। देश की जनता के साथ उत्तराखंड के लोगों को भी इस राजमार्ग का फायदा मिलेगा।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि दिल्ली-हरिद्वार -देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माण चल रहा है। निर्माण को तेजी से करने के लिए उन्होंने एनएच के अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है। यह राजमार्ग 2015 दिसंबर से पहले ही तैयार हो जाएगा। इससे दिल्ली हरिद्वार देहरादून आने जाने में आसानी होगी। उत्तराखंड में लगे उद्योगों को भी इसका फायदा मिलेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पतांजलि के पास हाईवे पर अंडर पास बनाने की योजना थी, लेकिन पतांजलि व आसपास के लोगों को दिक्कतें न हो इसके लिए यहां फ्लाई ओवर बनाया जाएगा। चारधाम के लिए नए हाईवे बनाने की घोषणा से उत्तराखंड में सड़क परिवहन व्यवस्था के साथ चारधामों का विकास भी सही ढंग से हो सकेगा। उत्तराखंड के लिए केंद्र की भाजपा सरकार की यह एक बड़ी घोषणा है। चारधाम को जोडऩे के लिए घोषणा के बाद योगगुरु बाबा रामदेव ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया जा सकेगा। उत्तराखंड के लिए केंद्र की भाजपा सरकार की यह एक बड़ी घोषणा है। चारधाम को जोडऩे के लिए घोषणा के बाद योगगुरु बाबा रामदेव ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया।