विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'नेताजी' ने जज को कहा मूर्ख, सुप्रीम कोर्ट ने भेजा जेल

By Jagran News NetworkEdited By:
Published: Sat, 31 Jan 2015 08:03 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 31 Jan 2015 08:17 AM (GMT+05:30)

सुप्रीम कोर्ट ने केरल के माकपा नेता एमवी जयरंजन को जजों के खिलाफ अपशब्द का प्रयोग करने पर केरल हाई ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने केरल के माकपा नेता एमवी जयरंजन को जजों के खिलाफ अपशब्द का प्रयोग करने पर केरल हाई कोर्ट द्वारा दी गई जेल की सजा को बरकरार रखा है।

हालांकि, अदालत ने कन्नूर से दो बार विधायक रह चुके जयरंजन की सजा छह महीने से घटाकर चार सप्ताह कर दी है। साथ ही उन पर दो हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

माकपा नेता ने जुलाई 2010 में एक रैली को संबोधित करते हुए सड़क किनारे होने वाली बैठकों पर प्रतिबंध लगाने के लिए हाई कोर्ट के जजों को "शुंभन" (बेवकूफ) कहा था। इस मामले में केरल हाई कोर्ट ने उन्हें 2011 में न्यायालय की अवमानना के आरोप में छह महीने के लिए जेल की सजा सुनाई थी।

फैसले के खिलाफ जयरंजन सुप्रीम कोर्ट गए थे। इसके साथ ही जयरंजन केरल के ऐसे पहले नेता हो गए हैं, जिन्हें अदालत की अवमानना में जेल की सजा सुनाई गई है।

पढ़ें - सुप्रीम कोर्ट ने अध्यादेश पर रोक लगाने से फिर किया इन्कार

पढ़ें - 'सोचता हूं ऐसा आदेश पारित करूं कि सारे कर्मचारी पटना में ही रहें'

साभार - नई दुनिया