विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केजरीवाल ने मुख्य चुनाव अधिकारी से की भाजपा की शिकायत

By manoj yadavEdited By:
Published: Mon, 27 Oct 2014 01:43 PM (IST)Updated: Mon, 27 Oct 2014 03:01 PM (IST)

राजधानी में जारी राजनीतिक अनिश्चितता के बीच आम आदमी पार्टी [आप] के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। राजधानी में जारी राजनीतिक अनिश्चितता के बीच आम आदमी पार्टी [आप] के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी से मिलकर भाजपा पर फर्जी मतदाता पहचान पत्र बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने फिलहाल सीइओ को इस बाबत कोई सबूत पेश नहीं किया है। दूसरी ओर भाजपा ने इसे केजरीवाल का पब्लिसिटी स्टंट करार दिया है।

गौरतलब है कि केजरीवाल भाजपा पर दिल्ली में अनैतिक तरीके से सरकार बनाने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते रहे हैं। शनिवार सुबह उन्होंने ट्वीट कर भाजपा नेताओं पर फर्जी मतदाता पहचान पत्र बनवाने का आरोप लगाया था। उनका आरोप था कि यह काम भाजपा के बड़े नेताओं के इशारे पर किया जा रहा है और इसके लिए कार्यकर्ताओं को पैसे भी दिए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रत्येक फर्जी वोट के लिए 15 सौ रुपये तथा एक आप समर्थक का नाम मतदाता सूची से कटवाने के लिए दो सौ रुपये दिए जा रहे हैं।

पढ़ें: भाजपा को सता रहा है हार का डर: केजरीवाल

केजरीवाल ने भाजपा पर लगाया फर्जी मतदाता बनवाने का आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।