विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केजरीवाल ने उप-राज्यपाल से की मांग, सभी दलों की बुलाएं बैठक

By manoj yadavEdited By:
Published: Wed, 29 Oct 2014 02:27 PM (IST)Updated: Wed, 29 Oct 2014 02:49 PM (IST)

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के उप-राज्यपाल नजीब जंग से मांग की है कि वे सभी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी [आप] के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के उप-राज्यपाल नजीब जंग से मांग की है कि वे सभी राजनीतिक पार्टियों की बैठक बुलाएं। आज शाम तक फैसला लें और कोर्ट को कल तक सूचित करें।

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में दोबारा से चुनाव करवाना चाहती है। वह इस फैसले के विरोध में है कि दिल्ली में सबसे बड़े दल को सरकार बनाने का न्योता दिया जाए। उनका कहना है कि इससे खरीद-फरोख्त की संभावना बढ़ेगी, क्योंकि सबसे बड़ी पार्टी के पास आवश्यक आंकड़े नहीं है।

लोकतंत्र में जनता को एक चुनी हुई सरकार की जरूरत होती है जो लोगों के हितों के बारे में फैसला लेकर काम करे। उप-राज्यपाल अपनी कुर्सी बचाने के लिए केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं। 'आप' ने उप-राज्यपाल पर यह भी आरोप लगाया कि पिछले आठ माह में उन्होंने समस्या के समाधान के लिए कोई पहल नहीं की। हम लोग पिछले आठ माह से लगातार यह माग करते चले आ रहे हैं कि सभी पार्टियों की बैठक बुलाकर समस्या का हल निकालें। परंतु उन्होंने हमारी बातों को नजरअंदाज करते रहे। वे किसी पार्टी को सरकार बनाने के लिए नहीं बुलाने जा रहे हैं, वे केवल कल का इंतजार कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक आज गृहमंत्री से बात किए हैं कि सभी दलों की बैठक बुलाएंगे।

पढ़ें: केंद्र ने कोर्ट को सौंपी काले कुबेरों की सूची, 627 नाम शामिल

पढ़ें: राष्ट्रपति शासन हमेशा के लिए नहीं: सुप्रीम कोर्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।