विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कालका-कटड़ा एक्सप्रेस : जाना था जालंधर सिटी चली गई कैंट

By vivek pandeyEdited By:
Published: Wed, 03 Jun 2015 09:40 AM (IST)Updated: Wed, 03 Jun 2015 10:28 AM (IST)

पहले दिन चली कालका-कटड़ा एक्सप्रेस जालंधर सिटी की बजाय जालंधर कैंट से जम्मू की तरफ मुड़ गई। इससे जालंधर सिटी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

चंडीगढ़। पहले दिन चली कालका-कटड़ा एक्सप्रेस जालंधर सिटी की बजाय जालंधर कैंट से जम्मू की तरफ मुड़ गई। इससे जालंधर सिटी स्टेशन पर बैठे कटड़ा जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि उक्त ट्रेन का रूट जालंधर कैंट से पठानकोट कैंट है।

इन ट्रेनों में मिलेंगे सिर्फ कंफर्म व आरएसी टिकट

मगर रेलवे ने इंटरनेट पर स्टेटस डाला है कि यह गाड़ी जालंधर सिटी होकर जम्मू जाएगी। इसी मुगालते में जालंधर सिटी स्टेशन पर माता वैष्णो देवी जाने वाले यात्री इस ट्रेन का इंतजार करते रहे। मगर ट्रेन के कैंट से मुड़ जाने से उन्हें निराश होना पड़ा।

मंगलवार को यह ट्रेन जब चंडीगढ़ से चली तो उसमें 50-60 के करीब ही यात्री थे। इंटरनेट पर गलत सूचना के कारण कालका, चंडीगढ़, मोहाली और लुधियाना से जालंधर सिटी जाने वाले यात्रियों को कैंट स्टेशन पर ही उतरना पड़ा। गौर हो कि शनिवार व मंगलवार को चलने वाली कालका-कटड़ा एक्सप्रेस को रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने 30 मई को हरी झंडी दी थी। ट्रेन में 16 कोच हैं।

एक अपशब्द ने रोक दी डेढ़ सौ ट्रेनों की रफ्तार

ट्रेन हर मंगलवार और शनिवार को कालका से सायं 7 बजे रवाना होगी और चंडीगढ़, मोहाली, न्यू मो¨रडा, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी, उधमपुर होते हुए कटरा हर बुधवार और रविवार प्रात: 4.45 पर पहुंचेगी। ट्रेन कटरा से हर बुधवार और शनिवार रात 9.30 बजे रवाना होकर कालका वीरवार व रविवार प्रात: 7.50 पर पहुंचेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।