Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जुएल उरांव : कैबिनेट मंत्री

    By Edited By:
    Updated: Mon, 26 May 2014 07:00 PM (IST)

    नई दिल्ली। जुएल उरांव का जन्म 22 मार्च, 1961 को ओडिशा के सुंदरगढ़ में हुआ था। जुएल ने 16वीं लोकसभा में सुंदरगढ़ संसदीय क्षेत्र से बीजू जनता दल (बीजद) के दिलीप तिर्की को कड़ी शिकस्त दी।

    सुंदरगढ़ संसदीय क्षेत्र से लगातार तीन बार 12वीं, 13वीं और 14वीं लोकसभा में चुनाव जीतने वाले जुएल पिछले चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व मुख्यमंत्री हेमानंद से पराजित हो गए थे।

    जुएल भारत सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष हैं। वह ओड़िशा में भाजपा के अनुभवी नेताओं में से एक है। वह ओड़िशा में भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें