विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जयललिता ने सरकार बनाने का पेश किया दावा

By Sachin MishraEdited By:
Published: Sat, 21 May 2016 06:59 PM (IST)Updated: Sat, 21 May 2016 07:05 PM (IST)

जयललिता ने शनिवार को तमिलनाडु के राज्यपाल के रोसैया से मुलाकात कर सूबे में सरकार बनाने के लिए औपचारिक रूप से दावा पेश किया है।

News Article Hero Image

चेन्नई, प्रेट्र। अन्नाद्रमुक सुप्रीमो जे जयललिता ने शनिवार को तमिलनाडु के राज्यपाल के रोसैया से मुलाकात की। उन्होंने सूबे में सरकार बनाने के लिए औपचारिक रूप से दावा पेश किया।

अन्नाद्रमुक विधायक दल का नेता चुने जाने के दूसरे दिन जयललिता ने रोसैया से मिलकर उन्हें अपने चुने जाने की एक प्रति भेंट की। माना जा रहा है कि वह 23 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकती हैं। शपथग्रहण समारोह मद्रास यूनिवर्सिटी के सेंचुरी आडिटोरियम में आयोजित होगा। जयललिता लगातार दूसरी बार और कुल छठी बार सूबे के मुख्यमंत्री का पद संभालेंगी।

गत 16 मई को हुए विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी ने 134 सीटों पर विजय हासिल की है। सन 1984 के बाद यह पहला मौका है, जब किसी पार्टी को तमिलनाडु के मतदाताओं ने लगातार दूसरी बार मौका दिया हो।

पंद्रहवीं विधानसभा में अन्नाद्रमुक की मुख्य प्रतिद्वंद्वी पार्टी द्रमुक को 89 सीटें, जबकि उसके सहयोगी दलों कांग्रेस को आठ व आइयूएमएल को एक सीट मिली है।

संबंधित अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें