Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ की वान्या बनी मिस इंडिया व‌र्ल्ड

    By Edited By:
    Updated: Sat, 31 Mar 2012 07:16 PM (IST)

    चंडीगढ़ की बाला वान्या मिश्रा ने फेमिना मिस इंडिया व‌र्ल्ड, 2012 के खिताब पर कब्जा जमा लिया। शुक्रवार देर रात मुंबई में आयोजित एक रंगारंग कार्यक्रम में उन्हें विजेता का क्राउन पहनाया गया।

    मुंबई। चंडीगढ़ की बाला वान्या मिश्रा ने फेमिना मिस इंडिया व‌र्ल्ड, 2012 के खिताब पर कब्जा जमा लिया। शुक्रवार देर रात मुंबई में आयोजित एक रंगारंग कार्यक्रम में उन्हें विजेता का क्राउन पहनाया गया।

    पुणे की प्राची मिश्रा को मिस इंडिया अर्थ और चेन्नई की रचेल मारिया राव को मिस इंडिया इंटरनेशनल का खिताब मिला। प्रतियोगिता के फाइनल में बीस प्रतिभागी पहुंचीं थीं।

    19 वर्षीय वान्या मिश्रा मिस व‌र्ल्ड, प्राची मिस अर्थ और रचेल मिस इंटरनेशनल, 2012 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस साल मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत कोई प्रतिभागी नहीं भेजेगा क्योंकि वह वर्ष 2010 से इस समारोह का बहिष्कार कर रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अभिनेत्री सोनम कपूर, फिल्म निर्माता एकता कपूर, फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी, अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे, क्रिकेटर हरभजन सिंह और पाश्‌र्र्व गायक सोनू निगम प्रतियोगिता के निर्णायकों में शामिल थे। समारोह में अभिनेत्री नरगिस फाखरी ने भी अपना जलवा बिखेरा।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर