विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नेताओं को दोष देना फैशन बना - शिवसेना

By Ravindra Pratap SingEdited By:
Published: Tue, 11 Apr 2017 08:17 PM (IST)Updated: Wed, 12 Apr 2017 01:13 AM (IST)

मीडिया ने गायकवाड़ मामले को जितना कवरेज दिया, उतनी कवरेज किसानों की आत्महत्याओं को दी होती, तो सत्ता में बैठे लोगों का दिल शायद कुछ पसीज जाता।

नेताओं को दोष देना फैशन बना - शिवसेना
नेताओं को दोष देना फैशन बना - शिवसेना

मुंबई, प्रेट्र। शिवसेना ने रवींद्र गायकवाड़ मामले में मीडिया के रवैये की आलोचना की है। गायकवाड़ का बचाव करते हुए पार्टी ने कहा कि नेताओं को दोष देना फैशन बन गया है। घटना पर मीडिया कवरेज ने पाकिस्तानी की ओर से आतंकियों की घुसपैठ के मामले को भी हल्का कर दिया।

गायकवाड़ एयर इंडिया के स्टाफ की पिटाई करने के मामले में सुर्खियों में आए थे। शिवसेना ने मुखपत्र सामना में इस मामले में सरकार पर भी निशाना साधा है। पार्टी का कहना है कि सरकार उड़ान के वक्त ही अनुशासन की बात क्यों कर रही है? सतह पर अनुशासन क्यों नहीं दिखता? पार्टी ने कहा कि मीडिया ने गायकवाड़ मामले को जितना कवरेज दिया, उतनी कवरेज किसानों की आत्महत्याओं को दी होती, तो सत्ता में बैठे लोगों का दिल शायद कुछ पसीज जाता।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के एक गांव को है कुलभूषण का इंतजार

संपादकीय के अनुसार आजकल हर बात के लिए नेताओं को दोष देने का फैशन चल गया है। हम मानते हैं कि जन प्रतिनिधियों को अच्छा व्यवहार रखना चाहिए, लेकिन अनुशासन की बात केवल गायकवाड़ के लिए ही क्यों? विमान की उड़ान में बाधा पैदा करने वाली तृणमूल कांग्रेस की सांसद के खिलाफ कोई क्यों नहीं बोलता? या फिर कॉमेडियन कपिल शर्मा के बारे में कोई आवाज क्यों नहीं उठाई जाती?

यह भी पढ़ें: अब होटल में खाने की नहीं होगी बर्बादी, मोदी सरकार लेने जा रही है ये फैसला