विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्पेस साइंस में भारत के बढ़ते कदम, जानें- क्यों खास है IRNSS सीरीज

By Lalit RaiEdited By:
Published: Thu, 28 Apr 2016 08:52 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 28 Apr 2016 02:35 PM (GMT+05:30)

आइआरएनएसएस 1जी के सफल परीक्षण के बाद भारत ने इतिहास रच दिया। नेविगेशन सेटलाइट के लॉन्च के बाद भारत अमेरिका और रूस की कतार में खड़ा हो गया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। भारतीय स्पेस रिसर्च आर्गेनाजेशन( ISRO) का गौरवशाली इतिहास है। कामयाबी की कई इबारतों को लिखने के बाद इसरो की किताब में एक और नया अध्याय जुड़ गया। आइआरएनएसएस सीरीज के सातवें और अंतिम नेविगेशनल सेटेलाइट ने अंतरिक्ष में उड़ान भरा। और भारत अमेरिका, रूस, यूरोप, चीन और जापान की कतार में आ खड़ा हुआ। आइआरएनएसएस सीरीज क्या है और ये भारत के लिए क्यों खास है। इस विषय पर हम सिलसिलेवार जानने की कोशिश करेंगे।

1500 किमी की सटीक जानकारी

भारत और इसकी सीमा से करीब 1500 किमी दूर के इलाकों के बारे में सटीक जानकारी हासिल करने के लिए आइआरएनएसएस 1 श्रृंखला की शुरुआत 2013 में शुरू की गयी। इस नेविगेशनल सेटेलाइट का मकसद था कि अमेरिका की जीपीेएस की तरह भारत की अपनी नौवहन व्यवस्था हो और दूसरे देशों पर निर्भरता कम हो सके।

IRNSS सीरीज के सभी सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च

इसरो अभी तक IRNSS 1A, 1B,1C,1D,1E,1F को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित कर चुका है। इस पूरी सीरीज में 9 उपग्रह हैं जिनमें सात को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया गया है। जबकि दो उपग्रहों को जमीन पर स्टैंडबाई पोजिशन में रखा गया है।

कब कब लॉन्च हुए सेटेलाइट

आइआरएनएसएस 1A को जुलाई 2013 में लॉन्च किया गया। आइआरएनएसएस 1B को अप्रैल 2014 आइआरएनएसएस 1C को अक्टूबर 2015 में लॉन्च किया गया । आइआरएनएसएस 1D का प्रक्षेपण मार्च 2015 में किया गया। जबकि आइआरएनएसएस 1E को जनवरी 2016 आइआरएनएसएस 1F को 10 मार्च 2016 और आइआरएनएसएस 1G को 28 अप्रैल 2016 में प्रक्षेपित किया गया।

सेटेलाइट प्रक्षेपण में एक हजार करोड़ खर्च

प्रत्येक सेटेलाइट की कीमत करीब 150 करोड़ रुपए हैं जबकि प्रक्षेपण यान की कीमत 130 करोड़ रुपए हैं। इस पूरे प्रोजेक्ट के लिए 1000 करोड़ से ज्यादा बजट आवंटित था।

अमेरिकी और रूस की कतार में भारत

इस सीरीज के पूरे हो जाने के बाद दूसरे देशों पर भारत की निर्भरता बहुत हद तक कम हो जाएगी। भारतीय नेविगेशनल सेटेलाइट अमेरिका के जीपीएस रूस के ग्लोनॉस, यूरोप के गैलिलीयो और चीन के बीडो के टक्कर का होगा। जहां जीपीएस और ग्लोनॉस पूरी तरह से काम कर रहे हैं। वहीं चीन और जापान के नेविगेशनल सिस्टम क्षेत्रीय स्तर पर जानकारी मुहैया कराते हैं। जबकि यूरोप के गैलिलीयो ने काम करना शुरू नहीं किया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।