विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भटकल बंधुओं को आइएसआइ ने दी शरण

By Edited By:
Published: Wed, 18 Sep 2013 08:22 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 18 Sep 2013 08:23 AM (GMT+05:30)

नई दिल्ली [जासं]। इंडियन मुजाहिदीन [आइएम] के सह-संस्थापक रियाज भटकल और इकबाल भटकल इस समय पाकिस्तान में रह रहे हैं। वे भारत में छिपे आतंकियों से इंटरनेट के माध्यम से कोड अर्थात गुप्त भाषा में बात करते हैं। दोनों भाइयों को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ ने शरण दी हुई है। पटियाला हाउस कोर्ट में अपनी रिपोर्ट पेश करते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी [एनआइए] ने ये बातें बताई।

News Article Hero Image

भटकल के साथ एनआइए की बिहार में छापेमारी

सात दिन की रिमांड अवधि समाप्त होने पर आतंकी यासीन भटकल और उसके सहयोगी असदुल्ला को मंगलवार को विशेष जज आइएस मेहता के समक्ष पेश किया गया। कोर्ट ने यासीन की रिमांड चार दिन और बढ़ा दी। असदुल्ला को भी एनआइए की हैदराबाद यूनिट दो दिन के ट्रांजिट रिमांड पर ले गई है।

पहेली बना भटकल का इशारा

इस दौरान एनआइए ने बताया कि पूछताछ के दौरान उन्हें यासीन भटकल से कई अहम जानकारियां मिली हैं। सोमवार को एनआइए की टीम ने यासीन के गोवा स्थित ठिकानों को खंगालने के लिए उसे गोवा लेकर गई थी। माना जा रहा है कि आइएम में युवाओं की भर्ती को लेकर भटकल यहां कई बार आ चुका है। नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार यासीन अहमदाबाद, सूरत, बेंगलूर, पुणे, दिल्ली और हैदराबाद धमाके में वांछित था।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।