विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'आतंकी गतिविधियों में शामिल थे इशरत और उसके साथी'

By Edited By:
Published: Tue, 11 Feb 2014 10:35 AM (IST)Updated: Tue, 11 Feb 2014 04:27 PM (IST)

चर्चित इशरत जहां फर्जी मुठभेड़ मामले में आरोपी पूर्व आईबी अधिकारी राजेंद्र कुमार ने एक न्यूज चैनल पर पहली बार अपनी सफाई पेश की है। राजेंद्र ने अपने इंटरव्यू में बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि इशरत और उसके साथी आतंकी गतिविधियों में शामिल थे।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। चर्चित इशरत जहां फर्जी मुठभेड़ मामले में आरोपी पूर्व आईबी अधिकारी राजेंद्र कुमार ने एक न्यूज चैनल पर पहली बार अपनी सफाई पेश की है। राजेंद्र ने अपने इंटरव्यू में बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि इशरत और उसके साथी आतंकी गतिविधियों में शामिल थे।

गौरतलब है कि सीबीआइ द्वारा दायर की गई चार्जशीट में राजेंद्र कुमार को आरोपी बताया गया है। कुमार ने चैलन पर अपनी सफाई में कहा कि हमारी कार्रवाई आतंक को रोकने और आतंकवादियों पर लगाम लगाने के लिए थी। परंतु इसे गलत रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। कुमार ने इशरत और उसके साथियों के खिलाफ पुख्ता सबूत होने की बात भी कही है। आपको बता दें कि कुमार मुठभेड़ के वक्त गुजरात स्टेट के आईबी के मुखिया थे। राजेंद्र कुमार के अलावा उनके तीन सहकर्मियों का नाम भी चार्जशीट में शामिल है।

पढ़ें: मिलीभगत से होने वाला भ्रष्टाचार रोकना मुश्किल

उधर, मुठभेड़ केस में गुजरात पुलिस और आइबी अधिकारियों के लिए अलग-अलग मापदंड अपनाए जाने से सीबीआइ के ही कई अधिकारी हैरान हैं। सीबीआइ ने खुफिया ब्यूरो के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए गृह मंत्रालय से अनुमति मांगी है, लेकिन गुजरात के पुलिस अधिकारियों का ट्रायल बिना अनुमति के ही शुरू कर दिया गया। अधिकारियों का मानना है कि इस पूरक चार्जशीट से इशरत मुठभेड़ का पूरा केस ही कमजोर हो गया है।

पढ़ें: सीबीआइ के दोहरे मापदंड से इशरत मुठभेड़ का केस कमजोर

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।