यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सीबीआइ के दोहरे मापदंड से इशरत मुठभेड़ का केस कमजोर
इशरत जहां मुठभेड़ केस में गुजरात पुलिस और आइबी अधिकारियों के लिए अलग-अलग मापदंड अपनाए जाने से सीबीआइ के ही कई अधिकारी हैरान हैं। सीबीआइ ने खुफिया ब्यूरो के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए गृह मंत्रालय से अनुमति मांगी है, लेकिन गुजरात के पुलिस अधिकारियों का ट्रायल बिना अनुमति के ही शुरू कर दि

नई दिल्ली [नीलू रंजन]। इशरत जहां मुठभेड़ केस में गुजरात पुलिस और आइबी अधिकारियों के लिए अलग-अलग मापदंड अपनाए जाने से सीबीआइ के ही कई अधिकारी हैरान हैं। सीबीआइ ने खुफिया ब्यूरो के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए गृह मंत्रालय से अनुमति मांगी है, लेकिन गुजरात के पुलिस अधिकारियों का ट्रायल बिना अनुमति के ही शुरू कर दिया गया। अधिकारियों का मानना है कि इस पूरक चार्जशीट से इशरत मुठभेड़ का पूरा केस ही कमजोर हो गया है।
जांच एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एक ही मामले में राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों के लिए अलग-अलग मापदंड नहीं हो सकते हैं। उनके मुताबिक यदि सीबीआइ खुफिया ब्यूरो के अधिकारियों के खिलाफ केस चलाने के लिए पूर्व अनुमति जरूरी मानती है तो फिर गुजरात सरकार के अधिकारियों के लिए यह अनुमति क्यों नहीं मांगी गई। उनके अनुसार इस मामले में आरोपित गुजरात पुलिस के अधिकारी अदालत में इसे चुनौती दे सकते हैं।
सीबीआइ के कुछ अधिकारियों के चार्जशीट दाखिल करने का समय भी समझ में नहीं आ रहा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पूर्व अनुमति मांगना जरूरी भी हो, तो उसे मिले बिना चार्जशीट दाखिल करने का कोई औचित्य नहीं है। यदि गृह मंत्रालय अनुमति देने से इन्कार कर देता है, तो अदालत चार्जशीट पर सुनवाई नहीं कर सकती है। दरअसल सीबीआइ ने पिछले साल जुलाई में दाखिल पहली चार्जशीट में दो आइपीएस पीसी पांडेय और डीजी वंजारा समेत आठ पुलिस अधिकारियों को इस मामले में आरोपी बनाया था।
अमित शाह को चार्जशीट करते तो खुश हो जाता यूपीए: रंजीत सिन्हा
सीबीआइ डायरेक्टर को केंद्र ने दिया ऊंचे पद का लालच: जेटली
आइबी अफसरों पर मुकदमों को मंजूरी मांगेगी सीबीआइ
सीबीआइ की चार्जशीट पर आरोपियों के खिलाफ अदालती कार्रवाई भी शुरू हो गई। जांच एजेंसी की नई चार्जशीट का हवाला देकर ये आरोपी अपने खिलाफ अदालती कार्रवाई रोकने की मांग कर सकते हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर