यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सीबीआई डायरेक्टर को केंद्र ने दिया ऊंचे पद का लालच: जेटली
नई दिल्ली। भाजपा नेता अरुण जेटली ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा है कि वह अच्छी तरह से जानती है कि सीबीआई का अपने पक्ष में किस तरह से इस्तेमाल किया जाए। उन्होंने केंद्र पर सीबीआई निदेशक को रिटायरमेंट के बाद महत्वपूर्ण पद देने का लालच देने का भी आरोप लगाया है। राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने कहा

नई दिल्ली। भाजपा नेता अरुण जेटली ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा है कि वह अच्छी तरह से जानती है कि सीबीआई का अपने पक्ष में किस तरह से इस्तेमाल किया जाए। उन्होंने केंद्र पर सीबीआई निदेशक को रिटायरमेंट के बाद महत्वपूर्ण पद देने का लालच देने का भी आरोप लगाया है।
राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने कहा कि केंद्र वर्षो से सीबीआई का दुरुपयोग करता आ रहा है। उन्होंने यह बयान सीबीआई डायरेक्टर रंजीत सिन्हा के उस बयान के बाद दिया है जिसमें उन्होंने यूपीए सरकार पर वार करते हुए कहा था कि इशरत जहां मामले में यदि अमित शाह को चार्जशीट किया जाता तो इससे केंद्र खुश हो जाता। हालांकि कल सीबीआई निदेशक ने इस तरह के किसी भी बयान से पल्ला झाड़ लिया था।
भाजपा नेता ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि केंद्र द्वारा सीबीआई के दुरुपयोग के एक नहीं कई मामले सामने आ चुके हैं, जिनके पुख्ता सबूत हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि वर्ष 2004-2014 के दौरान यूपीए सीबीआई का दुरुपयोग करती आई है। हालांकि केंद्र बार-बार यह बात कहता रहा है कि उसका सीबीआई पर कोई अधिकार नहीं है। जबकि सच्चाई ऐसी नहीं है।
इशरत जहां केस में अमित शाह को चार्जशीट करने से खुश हो जाता यूपीए: रंजीत सिन्हा
अप्रत्याशित होंगे लोकसभा के चुनाव परिणाम: जेटली
जेटली ने इस दौरान केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला के उस बयान की तीखी आलोचना की जिसमें उन्होंने सीबीआई को पूरी तरह से स्वतंत्र बताया था और कहा था कि केंद्र उसके काम में हस्तक्षेप नहीं करता है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर