विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अप्रत्याशित होंगे लोकसभा चुनाव परिणाम : जेटली

By Edited By:
Published: Sun, 09 Feb 2014 06:12 AM (IST)Updated: Sun, 09 Feb 2014 06:27 AM (IST)

पटना, राज्य ब्यूरो। राज्य सभा में उपनेता अरुण जेटली ने कहा है कि इस बार लोकसभा के चुनाव परिणाम अप्रत्याशित होंगे। भाजपा को छोड़कर कोई अन्य दल तीन अंकों का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार तथा उत्तर प्रदेश से स्क्वीज्ड आउट हो गयी जेडीयू, सपा और कुछ अन्य पार्टियां थर्ड फ्रंट बना रही हैं।

News Article Hero Image

पटना, राज्य ब्यूरो। राज्य सभा में उपनेता अरुण जेटली ने कहा है कि इस बार लोकसभा के चुनाव परिणाम अप्रत्याशित होंगे। भाजपा को छोड़कर कोई अन्य दल तीन अंकों का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार तथा उत्तार प्रदेश से स्क्वीज्ड आउट हो गयी जेडीयू, सपा और कुछ अन्य पार्टियां थर्ड फ्रंट बना रही हैं। दरअसल यह हताश निराश लोगों का लूजर फ्रंट है। जेटली ने कांग्रेस को नेतृत्वहीन बताया। कहा कि इसके वर्तमान नेतृत्व से लोगों का मोहभंग हो गया है।

पढ़ें: जेटली बोले, भ्रष्टाचार उजागर करने वालों को घेर रही केजरी सरकार

सरदार पटेल की दुनिया में सबसे ऊंची प्रतिमा निर्माण के लिए पार्टी द्वारा शुरू किए गए लौह संग्रहण अभियान के समापन के मौके पर राज्यभर से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जेटली ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एक रखने में अभूतपूर्व भूमिका निभाई थी। वहीं नेहरू जी ने कश्मीर का भारत में विलय कराने का जिम्मा लिया था। इसका परिणाम हम आज तक भुगत रहे हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए जेटली ने कहाकि वे पटेल के संदर्भ में भाजपा के इतिहास ज्ञान पर सवाल उठा रहे हैं। उन्हें अपनी पार्टी का इतिहास देखना चाहिए। एक नोट कमल पर वोट अभियान की चर्चा करते हुए जेटली ने कहा कि इस दौरान पार्टी ने दस करोड़ परिवार से संपर्क का लक्ष्य रखा गया है। ऐसा होने पर भाजपा के मिशन 272 की सफलता में कोई संदेह नहीं रह जाएगा। जेटली ने कहाकि दीवार पर दर्ज इबारत साफ दिख रही है। इस बार बीजेपी अपने इतिहास में सबसे ज्यादा सीट जीतेगी। इसके उलट कांग्रेस सबसे कम सीट पाएगी। सर्वेक्षण बता रहे हैं कि उसे सबसे ज्यादा सीटें बिहार और उत्तार प्रदेश से ही मिलने जा रही हैं। चार माह पूर्व प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी के नाम की घोषणा के बाद से ही पार्टी के पक्ष में अभूतपूर्व जुटान हुआ है। वहीं गठबंधन टूटने के बाद बिहार में भाजपा और मजबूत होकर उभरी है। ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने का इसे सीधे फायदा मिलेगा। गठबंधन तोड़ने वाले अपने किए पर पछताएंगे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।