यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मिलीभगत से होने वाला भ्रष्टाचार रोकना मुश्किल : सीबीआइ
मिलजुलकर किए जा रहे भ्रष्टाचार से निपटना एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। सीबीआइ निदेशक रंजीत सिन्हा के अनुसार, ऐसे भ्रष्टाचार के खिलाफ सुबूत जुटाना और आरोपियों के खिलाफ अदालत में उसे साबित करना कठिन काम है। रिश्वत देने के आरोपी कई मामलों में खुद को पीड़ित साबित करने की कोशिश करते

नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। मिलजुलकर किए जा रहे भ्रष्टाचार से निपटना एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। सीबीआइ निदेशक रंजीत सिन्हा के अनुसार, ऐसे भ्रष्टाचार के खिलाफ सुबूत जुटाना और आरोपियों के खिलाफ अदालत में उसे साबित करना कठिन काम है। रिश्वत देने के आरोपी कई मामलों में खुद को पीड़ित साबित करने की कोशिश करते हैं, लेकिन वास्तव में वे भी उतने ही बड़े गुनहगार होते हैं, जितने रिश्वत लेने वाले सरकारी अधिकारी।
भ्रष्टाचार निरोधक, वित्तीय अपराध और अवैध संपत्ति को जब्त करने पर इंटरपोल के सातवें सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीबीआइ निदेशक ने कहा कि जब भी हम भ्रष्टाचार की बात करते हैं तो केवल रिश्वत लेने वाले सरकारी अधिकारियों के बारे में ही सोचते हैं। हकीकत यह है कि इसके लिए रिश्वत देने वाले भी उतने ही जिम्मेदार हैं।
पढ़ें: सीबीआइ के दोहरे मापदंड से इशरत मुठभेड़ का केस कमजोर
कोयला ब्लॉकों व 2जी स्पेक्ट्रम के आवंटन में हुए घोटाले में बड़े कॉरपोरेट घरानों के खिलाफ जांच कर रही सीबीआइ के निदेशक के इस बयान को अहम माना जा रहा है। सिन्हा ने कहा कि रिश्वत मांगने वालों के साथ-साथ उसे देने वालों के खिलाफ भी शिकंजा कसना उतना ही जरूरी है। अवैध धन या अपराध के जरिये धन की जड़े सीमा पार से शुरू होती हैं और इसके मुख्य रूप से तीन स्त्रोत हैं। ये हैं रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार, आपराधिक गतिविधियां और व्यावसायिक कर चोरी। ये अवैध प्रवाह को अंतरराष्ट्रीय वित्तीय व्यवस्था में खामियों के कारण रोकना संभव नहीं हो पाता है।
पढ़ें: कोलगेट मामला: सीवीसी की निगरानी क्षमता पर सवाल
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर