विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केन्‍याई लड़की के संपर्क में था आइएस एजेंट

By Sachin MishraEdited By:
Published: Mon, 14 Dec 2015 12:42 PM (IST)Updated: Mon, 14 Dec 2015 12:45 PM (IST)

जयपुर में तीन दिन पहले पकड़ा गया इस्‍लामिक स्‍टेट (आइएस) एजेंट हैदराबाद में रह रही एक केन्‍याई लड़की के संपर्क में था। हालांकि, यह लड़की सिराज के प्रभाव में आकर आइएस से जुड़ती उससे पहले ही सिराज पकड़ में आ गया। सुरक्षा एजेंसियों ने उसे मुंबई से उसके देश डीपोर्ट

News Article Hero Image

जयपुर। जयपुर में तीन दिन पहले पकड़ा गया इस्लामिक स्टेट (आइएस) एजेंट हैदराबाद में रह रही एक केन्याई लड़की के संपर्क में था। हालांकि, यह लड़की सिराज के प्रभाव में आकर आइएस से जुड़ती उससे पहले ही सिराज पकड़ में आ गया। सुरक्षा एजेंसियों ने उसे मुंबई से उसके देश डीपोर्ट कर दिया है।

इस बीच, इस मामले में पूछताछ के लिए मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र की एटीएस भी जयपुर पहुंच गई है। ये टीमें अपने-अपने प्रदेशों में आइएस के मॉड्यूलों के बारे में इससे पूछताछ कर रही है।

इस पूछताछ के जरिए देश में आइएस के नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। एटीएस सूत्रों के अनुसार सिराजुद्दीन के संपर्कों की तलाश के दौरान हैदराबाद में रह रही इस केन्याई लड़की का पता चला था।

राजस्थान एटीएस ने इस लड़की से पूछताछ की, तो पता चला कि लड़की आइएस से प्रभावित तो थी। हालांकि, उसने ऐसा कुछ नहीं किया, जिसे अपराध माना जाए। यह संभव था कि यदि सिराज पकड़ में नहीं आता, तो यह लड़की आइएस से जुड़ जाती।

यह सामने आया है कि सिराज ऑनलाइन इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बनाने की ट्रेनिंग ले रहा था। इसकी जानकारी मिलने के बाद ही मध्य प्रदेश एटीएस यहां आई है, क्योंकि रतलाम में कुछ माह पहले पकडे़ गए कुछ युवकों ने ऑनलाइन ऐसी ट्रेनिंग दिए जाने की बात कही थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।