विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने पर भारतीय नौसेना ने मछुआरे को मारी गोली

By anand rajEdited By:
Published: Mon, 18 May 2015 09:35 AM (IST)Updated: Mon, 18 May 2015 03:07 PM (IST)

अरब सागर में प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने पर भारतीय नौसेना ने एक मछुआरे को गोली मार दी। नौसेना ने सोमवार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अरब सागर में प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने पर भारतीय नौसेना ने एक मछुआरे को गोली मार दी। नौसेना ने सोमवार को इस बात को स्वीकार किया। घटना मुंबई से करीब ८० किलोमीटर दूर अरब सागर की है। उस दौरान मछुआरा तेल क्षेत्र में भटक गया था।

नौसेना के अधिकारी ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि घटना रविवार शाम की है। उस वक्त मुंबई के उच्च सुरक्षा और प्रतिबंधित तेल क्षेत्र से तटीय सुरक्षा पेट्रोलिंग पार्टी को एक इमरजेंसी अलार्म सुनाई दिया। इस पर कार्रवाई करते हुए पेट्रोलिंग टीम ने पाया कि तेल क्षेत्र में एक मछुआरे की नाव घुसने की कोशिश कर रही है। उसे प्रतिबंधित क्षेत्र से बाहर निकलने की चेतावनी भी दी गई। बावजूद इसके वो प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसता जा रहा था। इस दौरान उसे रोकने के लिए पानी पर फायरिंग की गई। फायरिंग के दौरान एक गोली पानी से छिटक कर नाव पर चली गई और मछुआरे को लग गई।

मछुआरे को गोली लगने के बाद उसे वहां से निकाला गया और हेलीकॉप्टर द्वारा इलाज के लिए हॉस्पीटल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। नौसेना अधिकारी ने बताया कि फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। मछुआरे को परिवार को भी इस घटना की जानकारी दे दी गई है।

ये भी पढ़ेंः मछुआरे की हत्या कर भाग रहे अपराधी को ग्रामीणों ने मार डाला

ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान ने 172 भारतीय मछुआरे रिहा किए

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।