विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान ने 172 भारतीय मछुआरे रिहा किए

By Test2 test2Edited By:
Published: Sun, 15 Feb 2015 08:27 PM (IST)Updated: Sun, 15 Feb 2015 08:59 PM (IST)

पाकिस्तान ने रविवार को 172 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया। पाकिस्तान ने यह कदम दोनों देशों के बीच उच्च ...और पढ़ें

News Article Hero Image

कराची । पाकिस्तान ने रविवार को 172 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया। पाकिस्तान ने यह कदम दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय वार्ता फिर से बहाल करने के फैसले के दो दिन बाद उठाया है। दो दिन पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ समेत क्रिकेट विश्व कप 2015 में हिस्सा ले रहे सार्क देशों के राष्ट्र अध्यक्षों से वार्ता की थी।

मछुआरों की रिहाई का आदेश इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। मालिर जेल के अधीक्षक मुहम्मद सेहतो के मुताबिक, 'भारतीय मछुआरों की रिहाई का आदेश मिल गया है। हम ने कैदियों को रिहा कर दिया है। ट्रेन से वाघा वार्डर ले जाकर उन्हें भारतीय अधिकारियों के हवाले कर दिया जाएगा।' उन्होंने बताया कि मछुआरों को मालिर और लंधी जेलों में रखा गया था। भारतीय मछुआरों को अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा उल्लंघन के आरोप में अरब सागर से गिरफ्तार किया गया था।

सभी अपनी सजा पूरी कर चुके थे। लंधी जेल के अधीक्षक ने बताया कि रिहाई की खुशी में कुछ संगठनों की मदद से मछुआरों को उपहार और पैसे दिए गए हैं। पाकिस्तान की जेलों में अब भी 349 भारतीय मछुआरे बंद हैं। इस बीच पाकिस्तान में एक संगठन ने दोनों देशों से एक ऐसी नीति तैयार करने का आग्रह किया है, जिससे तहत हिरासत में लिए जाने के 15 दिन के भीतर दोनों देश एक-दूसरे के मछुआरों को रिहा कर सकें।

पढ़ें :

कोर्ट ने किया मुशर्रफ को संसद सदस्यता के लिए अयोग्य घोषित

पाक ने 24 घंटे में तीसरी बार किया सीजफायर का उल्लंघन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।