विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चूमार में आमने-सामने आ गई थी भारत-चीन की सेना

By Edited By:
Published: Fri, 12 Jul 2013 10:05 AM (IST)Updated: Fri, 12 Jul 2013 03:51 PM (IST)

लद्दाख के चूमार क्षेत्र में पिछले महीने भारत और चीन की सेना आमने-सामने की स्थिति में आ गई थी। घटना ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। लद्दाख के चूमार क्षेत्र में पिछले महीने भारत और चीन की सेना आमने-सामने की स्थिति में आ गई थी। घटना 17 जून की है जब चीनी फौज ने भारतीय सीमा में दाखिल होकर यहां की चौकी में तोड़फोड़ की और निगरानी कैमरा तोड़कर ले गए थे। हालांकि बाद में फ्लैग मीटिंग के दौरान चीनी सेना ने कैमरा लौटा दिया था।

भारत-चीन संबंध से जुड़ी हर खबर यहां पढ़ें

बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने चूमार में मामला संवेदनशील होने की पुष्टि करते हुए बताया, चीनी निगरानी दल जब भारतीय सीमा में अतिक्रमण कर दाखिल हुआ था उसका सामना भारतीय निगरानी दल से हुआ। दोनों पक्ष आमने-सामने की स्थिति में आ गए थे। इसके बाद चीनी दल अपने कैंप में लौट गया। इसी दिन चीनी सेना ने भारतीय निगरानी चौकी पर तोड़फोड़ की थी और कैमरा तोड़कर ले गए थे। दरअसल, चूमार चीन की आंख की किरकिरी बना हुआ है। दोनों के बीच 4000 किमी से अधिक लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चूमार ऐसा क्षेत्र है जहां भारत मजबूत स्थिति में है।

घुसपैठ की बात से मुकरा चीन, कहा-सैनिक तो गश्त करने गए थे

नौसेना और वायुसेना के संयुक्त अभ्यास की योजना

अपने सशस्त्र बलों के बीच आपसी विश्वास को मजबूत करने के लिए भारत और चीन निकट भविष्य में नौसना और वायुसेना के संयुक्त अभ्यास की योजना बना रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि दोनों देशों के बीच हालिया बातचीत में इस पर मुहर लग गई है।

सुधर नहीं सकता है चीन, दोस्ती की बातें और दुश्मनी के पैंतरे

शुरुआत में यह छोटे पैमाने पर होगा जिसका बाद में विस्तार किया जाएगा। दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच बैठक में इसकी रूपरेखा और समयसारिणी तय की जाएगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर