विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अगर दिल्‍ली में प्राकृतिक आपदा आई तो होगा मुफ्त इलाज

By Jagran News NetworkEdited By:
Published: Wed, 29 Apr 2015 03:03 PM (IST)Updated: Wed, 29 Apr 2015 07:09 PM (IST)

दिल्‍ली में केजरीवाल सरकार ने यह ऐलान किया है कि प्राकृतिक आपदा आने पर पीडि़तों को मुफ्त इलाज किया जाएगा। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने यह ऐलान किया है कि प्राकृतिक आपदा आने पर पीडि़तों को मुफ्त इलाज किया जाएगा। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने दिल्ली के सभी सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों को यह निर्देश जारी किया है।

इलाज न करने पर होगी कार्रवाई

दिल्ली के सभी अस्पतालों के डायरेक्टर्स, मेडिकल सुपरिटेंडेंट, प्राइवेट अस्पतालों के मैनेजमेंट डिपार्टमेंट और नर्सिंग होमों को निर्देश जारी किया गया है कि भूकंप, बाढ़ आने या आग लगने जैसी आपातकालीन स्थितियों में मरीजों का मुफ्त इलाज शुरू करना होगा। ऐसा नहीं करने पर उक्त अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके तहत उक्त अस्पताल का लाइसेंस भी कैंसल किया जा सकता है।

छत्रसाल स्टेडियम होगा कलेक्शन सेंटर
मॉडल टाउन स्थित छत्रसाल स्टेडियम में एक कैंप खोलने की योजना है। इस कैंप में भूकंप पीड़ितों के लिए भेजी जाने वाली सामग्री को एकत्र किया जाएगा। इस योजना के तहत दान देने वाले प्रत्येक व्यक्ति को कंप्यूटराइज्ड रसीद प्रदान की जाएगी। इतना ही नहीं आयकर की वेबसाइट पर डोनेशन और डोनर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी। भूकंप पीड़ितों की मदद करने के इच्छुक लोग दिल्ली सरकार की डिजास्टर मैनेजमेंट हेल्पलाइन 1077 पर कॉल करके ज्यादा जानकारी हासिल कर सकते हैं।